UPSSSC PET Answer Key 2025 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी आज, 9 सितंबर 2025 को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर शिफ्ट वाइज पीडीएफ प्रारूप में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अंतिम परिणाम जारी होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्तियों पर विचार करने के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा, जो आगे परिणाम मूल्यांकन का आधार बनेगी।
[Official]UP PET Answer Key 2025 PDF Download Link
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 6 और 7 सितंबर को आयोजित यूपी पीईटी परीक्षा 2025 की दोनों पालियों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है। अब उम्मीदवार नीचे दिए गए उत्तरों की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उन्हें परीक्षा में लगभग कितने अंक प्राप्त हो सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शिफ्ट-वाइज उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
UP PET Answer Key 2025 | September 6, 2025 Shift 1 |
UP PET Answer Key 2025 | September 6, 2025 Shift 2 |
UP PET Answer Key 2025 | September 7, 2025 Shift 1 |
UP PET Answer Key 2025 | September 7, 2025 Shift 2 |
UP PET Answer Key 2025- यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स
यूपी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 |
उत्तर कुंजी तिथि | 9 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | 6 और 7 सितंबर 2025 |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
अंकन प्रणाली | प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर पर -0.25 अंक |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upsssc.gov.in |
Official UPSSSC PET Answer Key 2025 PDF Download Kaise Kare?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइटwww.upsssc.gov.in पर जाकर आप यूपी PET उत्तर कुंजी 2025 नीचे दिए गए आसान चरणों से इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले www.upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर "नवीनतम समाचार" या "महत्वपूर्ण घोषणाएँ" सेक्शन खोलें।
-
वहां दिए गए लिंक “Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें ।
-
क्लिक करने पर उत्तर कुंजी PDF खुल जाएगी।
-
अब PDF से अपने उत्तर मिलाएँ और अनुमानित स्कोर निकालें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation