UPSSSC Cane Supervisor Mains Eligibility Result 2026 जारी, upsssc.gov.in से ऐसे करें Download

Last Updated: Oct 12, 2026, 19:44 IST

UPSSSC Cane Supervisor Eligibility Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य एग्जाम के लिए शार्टलिस्टिंग रिजल्ट को आज  12 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है; PET-2025 में 0.55 नार्मलाइज्ड मार्क्स पाने वाले कुल 42,087 छात्र मुख्य एग्जाम हेतु योग्य घोषित किए गए हैं।    

UPSSSC Cane Supervisor Mains Eligibility Result 2026 Out
UPSSSC Cane Supervisor Mains Eligibility Result 2026 Out

UPSSSC UP Ganna Parvekshak Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), पिकप भवन, लखनऊ ने विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2026 के अंदर गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) मुख्य एग्जाम (प्रा०अ०प०-2025)/14 के लिए एलिजिबिलिटी रिजल्ट (Eligibility Result) और कट-ऑफ मार्क्स ऑफिशियल रूप से जारी कर दिए गए हैं। 

आयोग के सचिव श्री हरिकेश चौरसिया द्वारा जारी आवश्यक नोटिस के अनुसार, मुख्य एग्जाम के लिए छात्रों की शॉर्टलिस्टिंग रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2026 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए गन्ना अधिष्ठान और चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन कुल 1182 खाली पोस्ट पर भर्ती की जानी है, जिसमें सामान्य सेलेक्शन के 1000 पोस्ट और विशेष चयन के 182 पोस्ट शामिल हैं।

UPSSSC Cane Supervisor Shortlisting Result 2026: ओवरव्यू

गन्ना पर्यवेक्षक पात्रता रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स जाने नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स PDF

भर्ती संगठन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

विज्ञापन संख्या

13-परीक्षा/2026 (गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा प्रा०अ०प०-2025/14)

पोस्ट का नाम

गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor - सामान्य व विशेष चयन)

कुल खाली वैकेंसी 

1182 पोस्ट (सामान्य सेलेक्शन: 1000 पोस्ट, विशेष सेलेक्शन: 182 पोस्ट)

रजिस्ट्रेशन की डेट 

07 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक

रिजल्ट डेट 

12 अक्टूबर 2026 (जारी) 

शॉर्टलिस्ट हुए कुल छात्र 

42,087 छात्र 

शॉर्टलिस्टिंग कट-ऑफ स्कोर

0.55 मार्क्स 

आधार एग्जाम 

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET 2025)

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

PET-2025 Cut Off & High Court Judgment Details 

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रारम्भिक अर्हता एग्जाम-2025 (PET-2025) में शून्य, नकारात्मक (Negative) अथवा उससे कम मार्क्स पाने वाले छात्रों को सेलेक्शन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

इसके बाद, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट याचिका संख्या-ए-68706/2015 (ललित कुमार प्रति उत्तर प्रदेश राज्य तथा अन्य) में पारित आदेश के अनुपालन में PET-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर 0.55 मार्क्स या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 42,087 छात्रों को मुख्य लिखित एग्जाम के लिए योग्य (Eligible) घोषित किया गया है।

UPSSSC Sugarcane Supervisor Mains Cut Off 2026 Released 

Result for the Mains Examination Under the Advertisement Number 13-Exam/2026 (for the post of Sugarcane Supervisor) Visible upto :01/11/2026'

यहां क्लिक करें

Result for the Mains Examination Under the Advertisement Number 07-Exam/2022 (for the post of MOHARRIR) 

यहां क्लिक करें

UPSSSC Cane Supervisor Eligibility Result 2026 Notice 

यहां पढ़े

UPSSSC Cane Supervisor Eligibility Result 2026 कैसे चेक करें?

UPSSSC UP Ganna Parvekshak Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर 'Results' या 'Notice Board' सेक्शन में जाकर 'Click here to view Eligibility Result for Advt 13-Exam/2026 Cane Supervisor Main Examination' लिंक का चयन करें।

3. फिर, विंडो में अपना Registration Number, Date of Birth (DOB), Gender और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Verification Code) को फिल करें।

4. कोड फिल करने के बाद 'See Result' बटन पर क्लिक करें। 

5. रिजल्ट को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: Rajasthan High Court Steno Skill Test Admit Card 2026 जारी, hcraj.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें Skill Test PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 19:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News