UPSC Mains Essay Question Paper 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 23 अगस्त, 2025 को सिविल सेवा दूसरे दिन की परीक्षा आयोजित कर रहा है। इन परीक्षाओं का आयोजन - 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त, 2025 तक किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसके परिणाम जून 2025 में घोषित किए गए थे।
यह परीक्षा हर उन उम्मीदवार के लिए बेहद जरूरी है, जो IAS,IPS बनने का सपना देखते हैं। परीक्षा में आए निबंध से न केवल लेखन शैली बल्कि उम्मीदवार की सोचने और तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता भी देखी जाती है।
इस पेज से आप UPSC Mains 2025 Essay Paper के सभी सेटों का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र उन उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी होगा जो आने वाले वर्षों में परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
UPSC Mains 2025: निबंध प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण क्यों है ?
- निबंध पेपर उम्मीदवार की विचार शक्ति, अभिव्यक्ति और तार्किक क्षमता को परखता है।
- प्रश्न पत्र के विषय यह संकेत देते हैं कि आयोग किस दिशा में सोचने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देता है।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से तैयारी की गुणवत्ता बेहतर होती है और समय प्रबंधन में भी मदद मिलती है।
- सभी चरणों में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम मेरिट सूची में जगह मिलती है।
निबंध प्रश्न पत्र PDF कैसे मदद करता है?
- भविष्य की तैयारी के लिए सही दिशा प्रदान करेगा।
- उम्मीदवार को यह समझने में मदद मिलेगी कि UPSC किस प्रकार के समसामयिक, दार्शनिक और सामाजिक विषयों को प्राथमिकता देता है।
- अभ्यास के लिए एक वास्तविक परीक्षा अनुभव देगा।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2025 पीडीएफ डाउनलोड
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में 9 वर्णनात्मक पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर तीन घंटे का होगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे समाप्त होगी। इसमें 1 निबंध, 4 सामान्य अध्ययन, 2 भाषा और 2 वैकल्पिक विषय के पेपर होंगे। हम प्रत्येक पेपर के प्रश्नपत्र की पीडीएफ डाउनलोड करें:
यूपीएससी मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें | |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा निबंध पेपर 2025 | |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 | यहां डाउनलोड करें |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 2 | यहां डाउनलोड करें |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 3 | यहां डाउनलोड करें |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 4 | यहां डाउनलोड करें |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा भारतीय भाषा प्रश्न पत्र 2025 | यहां डाउनलोड करें |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2025 | यहां डाउनलोड करें |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा वैकल्पिक प्रश्न पत्र | यहां डाउनलोड करें |
नीचे दिए गए लिंक से UPSC Mains 2025 Essay Question Paper PDF सभी सेटों के लिए डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को एक कदम आगे बढ़ाएं।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है और इसके जरिए ग्रुप A और ग्रुप B के प्रतिष्ठित पदों पर चयन किया जाता है। यह परीक्षा लाखों युवाओं के सपनों को साकार करने का रास्ता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation