Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विज्ञापन संख्या 17/2024 के अंतर्गत आयोजित जेल प्रहरी परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 968 पदों पर जेल प्रहरी की नियुक्ति की जाएगी।
Jail Prahari Result 2025 Kab Aayega?
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने X पर ट्वीट करके बताया कि राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कट-ऑफ अंकों के साथ 29 अगस्त 2025 (प्लस माइनस 7 दिन) में जारी हो सकता है। जैसे ही रिजल्ट PDF का लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Jail Warden Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट्स
RSSB जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दी तालिका में जेल प्रहरी रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
पद का नाम | जेल प्रहरी (वार्डन) |
कुल रिक्तियां | 968 (बढ़ी हुई) |
परीक्षा का नाम | राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 29 अगस्त 2025 (प्लस माइनस 7 दिन) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025 देखने के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
-
होमपेज के नीचे दिए गए “Result” टैब पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर “राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025” लिंक चुनें।
-
आपकी स्क्रीन पर जेल प्रहरी रिज़ल्ट PDF खुल जाएगी।
-
PDF में चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
-
PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर आसानी से खोजें।
RSSB जेल प्रहरी रिज़ल्ट 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?
राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर PDF में जारी होगा। इसमें लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी होगी।
रिजल्ट PDF में दी गई जानकारी:
-
परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम
-
परीक्षा का नाम
-
विज्ञापन संख्या
-
परीक्षा तिथि
-
कुल रिक्तियों की संख्या
-
पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर
-
परिणाम जारी होने की तिथि
Comments
All Comments (0)
Join the conversation