UPSC EPFO Answer Key 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर EPFO AO/EO और APFC परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने 30 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके परीक्षा में अपने प्रर्दशन का आकलन कर सकेंगे।
UPSC EPFO 2025 परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग द्वारा जारी की जाने वाली Answer Key PDF और Response Sheet को ध्यान से चेक करें। इससे आप अपने सही और गलत उत्तरों की तुलना करके अपने अनुमानित स्कोर का पता लगा सकते हैं। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई गलती लगती है, तो UPSC उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी देगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, आयोग आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया की जानकारी भी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।
UPSC EPFO आंसर-की 2025 हाइलाइट्स
UPSC EPFO 2025 पेपर में कुल 120 ऑब्जेक्टिव-टाइप MCQ शामिल थे, जिनका कुल अंक 300 मार्क्स था। हर प्रश्न 2.5 मार्क्स का था। पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाते हैं। पूरी परीक्षा हिंदी और इंग्लिश – दोनों भाषाओं में आयोजित की गई, लेकिन इंग्लिश भाषा से जुड़े प्रश्न केवल इंग्लिश में ही थे। उम्मीदवार UPSC EPFO आंसर की 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का न ाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| पदों की नाम | प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी (AO), सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) |
| EPFO परीक्षा तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| उत्तर कुंजी तिथि | दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.upsc.gov.in |
UPSC EPFO उत्तर कुंजी 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी UPSC EPFO उत्तर कुंजी 2025, रिस्पॉन्स PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट — upsc.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “Examinations” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर आप “Answer Keys” ऑप्शन को चुनें।
-
लिस्ट में से “UPSC EPFO Answer Key 2025” लिंक खोजें।
-
लिंक पर क्लिक करते ही PDF फाइल में उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और अंको की गणना करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation