UPPSC Prelims Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। यूपी पीसीएस प्री परीक्षा में सफल 11,727 अभ्यर्थी अगले चरण यानी यूपी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य माने गए हैं। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना यूपी पीसीएस रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी दी गई है।
UPPSC PCS Result 2025 OUT: यूपी पीसीएस रिजल्ट हाइलाइट्स
20 फरवरी को जारी विज्ञापन के लिए कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 12 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में 2,65,270 अभ्यर्थी शामिल हुए। पदों की संख्या पहले 200 थी, जो अब लगभग साढ़े चार गुना बढ़कर 920 हो गई है। इसमें ACF/RFO के 106 पद और PCS के 814 पद शामिल हैं।
आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, रिक्त 920 पदों के सापेक्ष कुल 11,727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए औपचारिक रूप से सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अलग से सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। यूपी पीसीएस रिजल्ट 2025 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| परीक्षा का नाम | सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 |
| रिक्तियों की संख्या | 200 |
| यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | 12 अक्टूबर 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट तिथि | 1 दिसंबर 2025 |
| सफल उम्मीदवारों की संख्या | 11,727 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC PCS Result 2025 PDF Link
UPPSC PCS प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 से कैंडिडेट अपने क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने 1 दिसंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया है।नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से छात्र सीधे ऑफिशियल UPPSC प्रीलिम्स रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| UPPSC PCS Result 2025 PDF Link |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation