UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश टीचर्स भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: May 30, 2026, 15:58 IST

UPESSC द्वारा आज, 30 मई को UP TGT 2026 का एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। एग्जाम 3 और 4 जून को होंगे। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके upessc.up.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में आवश्यक डिटेल्स होंगे और इसे ऑरिजनल पहचान पत्र के साथ एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है।

UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश टीचर्स भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP TGT Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश टीचर्स भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) एडमिशन एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं। वे सभी छात्रों जिन्होंने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत इस एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए लास्ट टाइम की हड़बड़ी से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड टाइम पर डाउनलोड कर लें। साथ ही, उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

UP TGT Exam 2026: एक नजर में 

इस साल उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में कुल 614 एग्जाम सेंटर पर ऑफलाइन मोड में एग्जाम  आयोजित की जा रही है। एग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारियां नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती हैं:

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

उत्तर प्रदेश ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (UP TGT) एग्जाम 2026

संचालक संस्था

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

कुल वैकेंसी

3,539 पद

कुल रजिस्टर्ड छात्र 

8,68,531

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

30-31 मई 2026

एग्जाम की डेट्स

3 जून और 4 जून 2026

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (Pen and Paper-based OMR Sheet)

ऑफिशियल वेबसाइट

upessc.up.gov.in

UP TGT एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

UP TGT 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

UP TGT एग्जाम 3 और 4 जून 2026 को रोजाना दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। छात्र सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल नीचे दिया गया है:

दिन 1: 3 जून 2026

  • सुबह की शिफ्ट (09:30 AM से 11:30 AM): सोशल साइंस , फिजिकल एजुकेशन, साइंस।
  • दोपहर की शिफ्ट (02:30 PM से 04:30 PM): हिंदी, गणित, एग्रीकल्चर, संगीत गायन।

दिन 2: 4 जून 2026

  • सुबह की शिफ्ट (09:30 AM से 11:30 AM): अंग्रेजी, होम साइंस, बायोलॉजी, संगीत वादन।
  • दोपहर की शिफ्ट (02:30 PM से 04:30 PM): संस्कृत, कॉमर्स, आर्ट।

छात्रों को एग्जाम शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले अपने एलोटेड एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स 

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "UP TGT Admit Card 2026" वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि फिल करनी होगी।

4. डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' या 'Login' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

6. इस पर लिखे विवरण की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक कलर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड पर इन जरूरी डिटेल्स की जांच जरूर करें

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद, सुनिश्चित करें कि उस पर दी गई निम्नलिखित जानकारियां पूरी तरह सही हैं:

  • छात्र का पूरा नाम और रोल नंबर
  • माता/पिता का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर (स्पष्ट होने चाहिए)
  • एग्जाम की डेट और अलॉटेड शिफ्ट का टाइम
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता
  • एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एग्जाम के दिन क्या साथ ले जाएं और क्या नहीं?

सुरक्षा और डिजिटल वेरिफिकेशन को देखते हुए छात्रों को सेंटर पर निम्नलिखित डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे:

  • एडमिट कार्ड: डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी।
  • फोटो आईडी प्रूफ: एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र की ऑरिजनल कॉपी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो ।
  • पेन: OMR शीट भरने के लिए काला या नीला बॉलपॉइंट पेन।

यहां भी पढ़े: CUET UG 2026: तकनीकी खराबी से बिगड़ा शेड्यूल, NTA ने बदला दोपहर की शिफ्ट का समय; देखें नया शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 30, 2026, 15:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News