UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही जारी करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार अपने हॉल टिकट को सीधे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय, शिफ्ट और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन हॉल टिकट के साथ वैध फोटो ID भी लेकर जाना होगा।
यूपी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड Direct Link
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना UP LT Teacher Hall Ticket 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक जारी होने के बाद, इस पेज पर UP LT Teacher भर्ती एडमिट कार्ड लिंक जल्द अपडेट कर दिया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स भरकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025-हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,466 LT ग्रेड टीचर पदों के लिए चयन करेगा। इन पदों के लिए मैथ, हिंदी, साइंस, संस्कृत, होम साइंस, कॉमर्स, सोशल साइंस, बायोलॉजी, इंग्लिश, फिजिकल साइंस, आर्ट, एग्रीकल्चर, उर्दू और म्यूजिक विषय शामिल हैं। UP LT परीक्षा 2025 विभिन्न विषयों के लिए 6, 7, 21 दिसंबर 2025 और 17, 18, 24, 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) |
| पद का नाम | LT ग्रेड टीचर (Licentiate Grade Teacher) |
| रिक्ति पदों की संख्या | 7,466 |
| परीक्षा तिथियां | 6, 7, 21 दिसंबर 2025; 17, 18, 24, 25 जनवरी 2026 |
| कार्य स्थान | उत्तर प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC LT Grade Teacher Bharti 2025 Admit Card Kaise Download Kare?
कैंडिडेट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना यूपीपीएससी एलटी टीचर हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर “LT Grade Teacher Admit Card 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अपनी सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit/सबस्मिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका UP LT Teacher Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
- परीक्षा के दिन हॉल टिकट के साथ वैध फोटो ID भी साथ ले जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation