UP HEO Answer Key 2026: यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उत्तर कुंजी जल्द, ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मिलेगा मौका

Last Updated: Oct 6, 2026, 16:28 IST

UP HEO Answer Key 2026: हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए यूपी HEO आंसर की 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने अंकों का अंदाजा लगा सकेंगे।

UP HEO Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें।
UP HEO Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें।

UP HEO Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 की UP HEO आंसर की 2026 जारी करेगा। विज्ञापन संख्या D-6/E-1/2025 के तहत स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यह परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से UPPSC HEO उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकेंगे और इसके आधार पर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर में गलती दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेगा।

UP HEO Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

आप नीचे दी गई टेबल में हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर के 221 पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पद का नाम

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (Health Education Officer)

परीक्षा का नाम

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025

विज्ञापन संख्या

D-6/E-1/2025

कुल रिक्त पद

221

UP HEO आंसर की 2026

जल्द

परीक्षा तिथि

4 अक्टूबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UP HEO आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी जिसने यह परीक्षा दी थी, वे आंसर की जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले आप UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  2. होम पेज पर Swasthya Shiksha Adhikari (Screening) Exam-2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें। 

  3. अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  4. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  5. अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।

HEO Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मिलेगा मौका

यूपीपीएससी HEO उत्तर कुंजी 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क भी देना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 6, 2026, 16:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News