UKSSSC Patwari 2026 Exam: उत्तराखंड पटवारी परीक्षा का पूरा विश्लेषण और समीक्षा देखें यहां

Last Updated: Jun 14, 2026, 13:09 IST

UKSSSC Patwari 2026 Exam: उत्तराखंड पटवारी की परीक्षा आज दिनांक 14 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू हो चुकी है, जो कि दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। हम आपको नीचे लेख में परीक्षा समाप्त होने के बाद इसके विश्लेषण के बारे में बताएंगे। 

UKSSSC Patwari 2026 Exam
UKSSSC Patwari 2026 Exam

UKSSSC Patwari 2026 Exam: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आज  दिनांक 14 जून 2026 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रुप-सी सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड) विषय से कुल 100 प्रश्न आए थे। आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 416 रिक्त पदों को भरना चाहता है। आगे नीचे लेख में हम आपको पटवारी भर्ती परीक्षा के सेक्शन वाइज विश्लेषण, डिफिकल्ट लेवल, गुड अटैम्पट और बार-बार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

UKSSSC Patwari Exam Analysis 2026

UKSSSC Patwari Exam Pattern 2026  

यूकेएसएसएससी पटवारी की परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करेंं, तो इसमें सामान्य हिंदी से 20 प्रश्न, सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन (कंप्यूटर और रीज़निंग) से 40 प्रश्न, और सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड) से 40 प्रश्न यानी 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न आते हैं, और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है। इसमें 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग शामिल होती है। 

UKSSSC Patwari Exam 2026 Time and Shift

यूकेएसएसएससी पटवारी के सलेक्शन के लिेए कुल चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी हाै। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। सलेक्शन चारों चरणों के आधार पर किया जाएगा। यूकेएसएसएससी पटवारी की परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

रिपोर्टिंग टाइम 

सुबह 

पेपर - सामान्य हिंदी, सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन (कंप्यूटर और रीज़निंग) और सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड) 

सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित 

सुबह 08.30 बजे

UKSSSC Patwari Exam 2026 डिफिकल्ट लेवल 

यूकेएसएसएससी पटवारी परीक्षा का पेपर सामान्य हिंदी, सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन (कंप्यूटर और रीज़निंग) और सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड) शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 1 का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। पेपर विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।

विषय 

कठिनाई स्तर 

सामान्य हिंदी

आसान से मध्यम 

सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन (कंप्यूटर और रीज़निंग) 

मध्यम 

सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड)

मध्यम से मुश्किल 

UKSSSC Patwari Exam की आंसर-की कब जारी की जाएगी?

उत्तराखंड पटवारी परीक्षा की आंसर-की जल्द यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों अपने उत्तरों का मिलान कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल वेबसाइट  sssc.uk.gov.in पर जाएं। 

  • UKSSSC Patwari Exam Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें।

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

UKSSSC Patwari Physical Test 2026

यूकेएसएसएससी पटवारी की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अगर हम दौड़ की बात करें, तो पुरुष उम्मीदवार के लिेए 60 मिनट में 7 9 किलोमीटर शामिल हो सकती है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए 35 मिनट में 4.5 किलोमीटर शामिल हो सकती है। शारीरिक माप में न्यूनतम लंबाई और सीने के फुलाव की जांच की जाती है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 14, 2026, 13:09 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News