School Holiday October 31 Update: 31 अक्टूबर को क्या भारी बारिश के कारण बंद रहेंगे स्कूल? जानें State-Wise List

Last Updated: Oct 30, 2026, 17:30 IST

31 अक्टूबर, 2026 को स्कूलों में छुट्टियां: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात अर्नाब के अवशेषों और एक्टिव मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई राज्यों में 31 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण यहां से जानें कि क्या कल 31 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं। 

School Holiday October 31 Update
School Holiday October 31 Update

Heavy Rain & School Closed News: देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने कामकाज पर जाने वाले लोगो के साथ-साथ स्कूली छात्रों को भी प्रभावित किया है। मौसम को देखते हुए 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) के लिए छात्र और पेरेंट्स इस असमंजस में हैं कि क्या भारी बारिश या खराब मौसम के चलते उनके क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी चेतावनी के बीच कई राज्यों के जिला प्रशासनों ने जलभराव और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें जानने के लिए यहां पढ़े। साथ ही, यहां से जानें की क्या 31 अक्टूबर को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों के स्कूल छुट्टी स्टेटस (State-Wise School Holiday Updates) की पूरी जानकारी के बारे में यहां से जानें। 

31 अक्टूबर 2026: स्टेट-वाइज स्कूल छुट्टी और मौसम स्थिति (State-Wise School Holiday Status)

राज्य / क्षेत्र

31 अक्टूबर को स्कूल छुट्टी की स्थिति

मौसम / प्रशासनिक स्थिति

छत्तीसगढ़ 

कुछ जिलों में छुट्टियां घोषित (31 अक्टूबर तक)

रायपुर, बिलासपुर, धमतरी आदि जिलों में भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 

उत्तर प्रदेश 

सामान्य रूप से खुले (मौसम पर निर्भर)

पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश। PET एग्जाम के कारण 30 तक की छुट्टियों के बाद 31 को स्कूल सामान्य खुल सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर 

कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं

हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।

बिहार 

कोई राज्यव्यापी छुट्टी नहीं

राज्य के कुछ हिस्सों में बिखरी हुई बारिश का पूर्वानुमान, स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रहेगी। 

झारखंड और ओडिशा 

कोई नया आदेश नहीं (खुलने की संभावना)

पिछले दिनों चक्रवात के कारण बंद रहे स्कूल शनिवार को स्थिति सामान्य होने पर खुलेंगे।

मौसम विभाग (IMD) की 31 अक्टूबर के लिए चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती हवाओं के प्रभाव और पूर्वोत्तर/मध्य भारत में बनी मौसमी प्रणालियों के कारण 31 अक्टूबर को निम्नलिखित स्थिति रह सकती है:

  • छत्तीसगढ़ और मध्य भारत: छत्तीसगढ़ में शनिवार को व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
  • उत्तर और पूर्वी भारत: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट बारिश जारी रहेगी।
  • दक्षिण भारत: तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है।

State-Wise Detailed Updates Reports 

1. छत्तीसगढ़: भारी जलभराव के कारण स्कूल बंद

छत्तीसगढ़ के कई जिलों जैसे रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर आदि में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला कलेक्टरों ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 31 अक्टूबर तक छुट्टी का विस्तार किया है।

2. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ है। IMD ने 31 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में किसी भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। इसलिए शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से स्कूलों के बंद रहने की कोई घोषणा नहीं की गई है।

3. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में UPSSSC PET एग्जाम के चलते 30 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखे गए थे। 31 अक्टूबर (शनिवार) को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा कोई अतिरिक्त बारिश की छुट्टी की कोई घोषणा नहीं हुई है। साथ ही, अधिकांश जिलों में स्कूल अपने तय समय के अनुसार संचालित होंगे।

यहां भी पढ़े: हरियाणा बोर्ड 12वीं का टाइमटेबल जल्द होगा जारी, यहां देखें एक्सपेक्टेड शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 30, 2026, 17:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News