RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जल्द, यहां मिलेगा Direct Link

Feb 6, 2026, 16:57 IST

RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना हॉल टिकट rrbcdg.gov.in पर से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

RRB Section Controller Admit Card 2026
RRB Section Controller Admit Card 2026

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विभिन्न ज़ोन में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती  (CEN 04/2025) के तहत 368 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती की CBT परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों का आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड  2026 परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।

RRB Section Controller Admit Card 2026 कब आएगा?

RRB ने अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है।  लेकिन नोटिफिकेशन और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार:

  • एडमिट कार्ड संभावित जारी तिथि: 7 फरवरी 2026 (संभावित)

  • परीक्षा तिथि: 11 और 12 फरवरी 2026

एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार को CBT परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

RRB Section Controller भर्ती 2026 – मुख्य जानकारी

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती से संबंधित सभी मुख्य जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम

सेक्शन कंट्रोलर 

कुल पद

368

नोटिफिकेशन नंबर

CEN 04/2025

परीक्षा मोड

CBT (Computer Based Test)

परीक्षा तिथि

11 & 12 फरवरी 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in 

RRB Section Controller Admit Card 2026 डाउनलोड के लिए ये लॉगिन डिटेल्स रखें तैयार 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करते समय नीचे दी गई जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • जन्म तिथि

  • कैप्चा कोड

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

  1. अपने RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

  2. “RRB Section Controller Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें

  3. Registration Number और DOB दर्ज करें

  4. Login बटन दबाएं

  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा

  6. PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 में चेक करें ये डिटेल

  • उम्मीदवार का नाम

  • फोटो और सिग्नेचर

  • परीक्षा तिथि

  • शिफ्ट टाइम

  • परीक्षा केंद्र का पता

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • महत्वपूर्ण निर्देश

कोई गलती होने पर तुरंत RRB हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News