RPSC इंटरव्यू लेटर 2026 जारी! SI और असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के छात्र ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 29, 2026, 17:55 IST

RPSC ने सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) पोस्ट के लिए इंटरव्यू लेटर 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर व जन्म तिथि के जरिए पोर्टल से तुरंत डाउनलोड करके साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हों।  

RPSC इंटरव्यू लेटर 2026 जारी! SI और असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के छात्र ऐसे करें डाउनलोड
RPSC इंटरव्यू लेटर 2026 जारी! SI और असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के छात्र ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (SI / Platoon Commander) और असिस्टेंट प्रोफेसर (मैथ्स) भर्तियों के इंटरव्यू राउंड में शामिल होने जा रहे छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने दोनों प्रमुख एग्जाम के इंटरव्यू लेटर अपने ऑफिशियल पोर्टल पर लाइव कर दिए हैं।

यदि आपने भी लिखित एग्जाम और शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET) पास कर साक्षात्कार काउंड में जगह बनाई है, तो आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और चरण प्रक्रिया की मदद से अपना कॉल लेटर तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Interview Schedule 2026 एग्जाम और डेट्स की डिटेल्स 

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पहले राउंड का इंटरव्यू अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जा रहा है। छात्र नीचे दी गई टेबल से मुख्य डिटेल्स को चेक करें। 

पोस्ट का नाम 

डिपार्टमेंट  

इंटरव्यू डेट्स 

सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर

राजस्थान पुलिस (गृह विभाग)

05 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 (प्रथम चरण)

असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित)

कॉलेज शिक्षा विभाग

05 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 (अंतिम चरण)

छात्रों को अपने साक्षात्कार पत्र पर अंकित रिपोर्टिंग समय, डेट्स और सेंटर का विशेष ध्यान रखना होगा।

Direct Link to Download RPSC Interview Letter 2026

Sub Inspector/Platoon Commander Competitive Examination 2025

यहां क्लिक करें 

Assistant Professor, Mathematics

यहां क्लिक करें 

RPSC इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर News & Events या Important Links सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर, Interview Letter for Sub Inspector / Platoon Commander 2025 या Assistant Professor (Maths) 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना Roll Number / Application Number और Date of Birth फिल करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Interview Letter प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें। 
  6. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

साक्षात्कार स्थल पर साथ ले जाने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

साक्षात्कार के समय छात्रों को अपने साथ निम्नलिखित ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स और Self-Attested कॉपियों को लाना जरूरी है:

  • ऑनलाइन डाउनलोड किया गया RPSC Interview Letter प्रिंटआउट।
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधाकार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री व अंकतालिकाएँ)।
  • जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और प्रासंगिक अनुभव प्रमाण पत्र।

यहां भी पढ़े: HTET Biometric Verification 2026: 4 अक्टूबर को 22 जिलों में होगी बायोमेट्रिक जांच, bseh.org.in पर नोटिस जारी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 17:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News