RPSC Grade II Teacher Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह भर्ती 6500 पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 17 सितंबर, 2025 या पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं।
हालांकि, 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल आगे लेख में जानें।
RPSC Grade II Teacher Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल में राजस्थान ग्रेड 2 शिक्षक भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल चेक कर सकते हैं:
विवरण | जानकारी |
प्राधिकरण का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद का नाम | वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II |
कुल रिक्तियों की संख्या | 6500 |
आवेदन करने कि तिथि | 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक |
आयु सीमा | 18 वर्ष से 40 वर्ष ( 01 जनवरी 2026 तक ) |
आवेदन शुल्क |
|
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
RPSC Grade II Teacher Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 विभिन्न सब्जेक्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे टेबल में दी गई है:
सब्जेक्ट | शैक्षणिक योग्यता |
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, उर्दू |
|
विज्ञान |
|
सामाजिक विज्ञान |
|
कुल पदों की संख्या | 6500 |
यह भी देखें: CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती
वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
सभी उम्मीदवारों को वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II भर्ती 2025 के लिए निर्धारित किए गए मापदंड़ों को पूरा करना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, “Apply Online” पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 4 आवेदन पत्र पर जाएं और अपनी पर्सनल डिटेल्स डालें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 सब्मिट पर क्लिक कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation