Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) सत्र 2025-2027 के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। बिहार DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 26 अगस्त 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं।
Bihar DElEd Admit Card 2025 Download Link
बिहार डीएलएड (DElEd) एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक सक्रिय होने के बाद, आप अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
Bihar DElEd Admit Card Link |
Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Admit Card kaise Download Kare?
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां से प्राप्त करें।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
DElEd प्रवेश परीक्षा सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें:
-
यूज़र आईडी / रोल नंबर
-
पासवर्ड / जन्म तिथि
-
साइन इन करें।
-
अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।
-
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और परीक्षा केंद्र पर ले जाएँ।
महत्वपूर्ण नोट:
-
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण (नाम, परीक्षा केंद्र, समय) को ध्यान से जांचें।
-
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दोनों साथ रखें।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
बिहार डीएलएड (DElEd) एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं:
विवरण |
---|
उम्मीदवार का नाम |
रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर |
पिता/अभिभावक का नाम |
जन्मतिथि |
परीक्षा केंद्र का नाम और कोड |
परीक्षा की तिथि और समय |
निर्देश / नोट्स |
फोटो और हस्ताक्षर |
बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2025
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में विषय वार बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।
विषय/सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य हिंदी / उर्दू | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
विज्ञान | 20 | 20 |
सामाजिक अध्ययन | 20 | 20 |
सामान्य अंग्रेज़ी | 20 | 20 |
तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता | 10 | 10 |
कुल | 120 | 120 |
D.El.Ed प्रवेश परीक्षा राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय, प्रवेश द्वार बंद होने का समय, परीक्षा का समय और अन्य आवश्यक निर्देश दिए होंगे। सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें और गलती होने पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation