Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 OUT: राजस्थान सेट 12th लेवल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: आरएसएसबी, जयपुर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान सेट 12वीं लेवल परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। राजस्थान सेट के एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB), जयपुर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिनांक 26 नवंबर 2026 को राजस्थान सेट 12वीं लेवल का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को दो शिफ्ट्स में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान सेट के एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 Download Link
राजस्थान सेट 12th लेवल की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
| राजस्थान सेट 12th लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
Also Check- Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 OUT LIVE
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
आरएसएसबी सेट 12वीं लेवल की एग्जाम सिटी स्लिप 21 नवंबर 2026 को जारी की गई थी। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। बाकी हाइलाइट्स डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB), जयपुर |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान सेट 12वीं लेवल परीक्षा 2026 |
| एग्जाम की डेट | 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित |
| एग्जाम सिटी स्लिप | 21 नवंबर 2026 को जारी |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 26 नवंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान सेट 12th लेवल एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें।
-
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एग्जाम सिटी स्लिप कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
राजस्थान सेट 12th लेवल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ आईडेंडिटी कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर फोटो सही न हो, तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर करीब 60 मिनट पहले पहुंचना ठीक रहता है।
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
राजस्थान सेट 12th लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
पिता और माता का नाम
-
जन्मतिथि
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
श्रेणी और लिंग
-
रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर
-
परीक्षा की तारीख और समय
-
रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
-
सेंटर कोड
-
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 : राजस्थान सेट की परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
राजस्थान सेट की परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है, जिसके स्कोर के आधार पर आप राजस्थान की कई 12वीं पास सरकारी भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसका स्कोरकार्ड 3 साल तक मान्य रहता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद कैंडिडेट्स एलडीसी, क्लर्क ग्रेड-2, जूनियर असिस्टेंट, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी (वार्डर), जमादार ग्रेड-II, वनपाल, वन रक्षक, हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट ग्रेड-2 और सर्वेयर ग्रेड-II आदि पद के लिए पात्र हो जाते हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.