Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसमें लगभग 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से लगभग 21,17,198 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां 6 दिसंबर, 2025 से 8 दिसंबर, 2025 (रात 11.59) बजे तक करा लेगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्तियां नए फॉर्मेट में दर्ज की जाएंगी। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति विंडों 6 दिसंबर, 2025 से 8 दिसंबर तक ओपन रहेगा। जिसके दौरान उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।प्रत्येक आपत्ति के साथ उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: आपत्ति लिंक का नोटिस जारी
बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के लिए मार्च और अप्रैल में परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद परीक्षा 19 से 21 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 6 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। नीचे टेबल में नोटिस देखें:

| Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 |
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: महत्वपूर्ण विवरण
यदि किसी उम्मीदवार को चतुर्थ श्रेणी की उत्तर कुंजी 2025 में कोई त्रुटि मिलती है, तो आरएसएसबी आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय सीमा भी प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया विवरण देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी |
| रिक्त पद | 53749 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा | 19 से 21 सितंबर , 2025 |
| उत्तर कुंजी पर आपत्ति करने की तिथि | 6 से 8 दिसंबर, 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
Check: Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सिंपल स्टेप क्या हैं?
चतुर्थ श्रेणी की उत्तर कुंजी 2025 में आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, नवीनतम अधिसूचना उत्तर कुंजी 2025 में आपत्ति दर्ज लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
स्टेप 4 उस प्रश्न को चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं (वैध प्रमाण और स्पष्टीकरण) भी दें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation