Railway RRB Group D Exam City Slip 2025 Link: आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें, यहां मिलेगा सिटी स्लिप लिंक

Nov 7, 2025, 17:24 IST

Railway RRB Group D Exam City Slip 2025 Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 7 नवंबर 2025 को, अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप डी पदों के लिए RRB ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2025 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट और पॉइंट्समैन समेत कुल 32,438 पदों  को भरा जाएगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक देश भर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके RRB ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway RRB Group D Exam City Slip 2025 Link
Railway RRB Group D Exam City Slip 2025 Link

Railway RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 7 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करने की संभावना है। आरआरबी ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक देश भर में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट और पॉइंट्समैन समेत कुल 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी।

RRB Group D Exam Date 2025 OUT

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियों के संबंध में CAT के निर्णय के बाद ही RRB द्वारा अंतिम परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने RRB ग्रुप डी पदों के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर से सावधान रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।

आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड लिंक

आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 का डाउनलोड लिंक जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर लॉगिन करके सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, लिंक सक्रिय होते ही इसे इस लेख में भी अपडेट किया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन कर आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें:

  1. अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. कैप्चा सत्यापन पूरा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. सिटी स्लिप एक नई विंडो में प्रदर्शित होगी।

  6. विवरणों को ध्यान से देखें और और डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News