RRB Group D Admit Card 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रेलवे ग्रुप डी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा तिथि, समय, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Railway RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025
(विज्ञापन सं. CEN 08/2024) का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाता है, जिसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण दिया होता है। RRB ग्रुप D की CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कुल 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
RRB Group D Admit Card Download Link
RRB ग्रुप D हॉल टिकट 2025 का डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार समय रहते अपना CBT एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर दी गई सभी जानकारियां ध्यान से चेक करे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड (जन्म तिथि) तैयार रखें।
यहां क्लिक करें- RRB Group D Admit Card 2025 Download Link- Active
RRB Group D हॉल टिकट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे rrbcdg.gov.in।
-
फिर “CEN 08/2024 (लेवल-1) CBT ई-प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें
-
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
-
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
-
हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation