[OUT] PSSSB Warder and Matron Result 2026: पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
PSSSB Warder and Matron Result 2026: पीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
PSSSB Warder and Matron Result 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने दिनांक 30 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 26 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया था। पीएसएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से पंजाब के जेल विभाग में महिला और पुरुष दोनों के लिए जेल वार्डर और मेट्रन के कुल 532 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Punjab Warder and Matron Result 2026 डाउनलोड लिंक
पीएसएसएसबी जेल वार्डर और मेट्रन की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF में उम्मीदवार के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
| पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
Punjab Jail Warder and Matron Result 2026 OUT: Download Merit List PDF at sssb.punjab.gov.in
PSSSB Warder and Matron Result 2026 - हाइलाइट्स
पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में फिजिकल मेंज़रमेंट टेस्ट (PMT), तीसरे चरण में फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और चौथे व अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। रिजल्ट की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) |
| पद का नाम | पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन |
| रिक्त पदों की संख्या | 532 |
| चयन के चरण | लिखित परीक्षा, फिजिकल मेंज़रमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| परीक्षा का नाम | पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन लिखित परीक्षा 2026 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 26 जुलाई 2026 |
| ऑफिशिल वेबसाइट | sssb.punjab.gov.in |
Punjab Warder and Matron Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करते हुए WHAT’S NEW सेक्शन देखें।
-
“Result of written test dated 26.07.2026 for the post of Warder and Matron under Advt. No. 08 of 2026” पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोेड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.