NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NVS Class 6 Admit Card 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सेशन 2027-28 के लिए कक्षा 6 के एंट्रेंस एग्जाम (JNVST) के एडमिट कार्ड को आज वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST Class 6 Admit Card 2027-28: देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में शुमार जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में सेशन 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन पाने वाले छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) के लिए ऑफिशियल एडमिट कार्ड (Admit Card) आज 28 अक्टूबर 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 07 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी, जिसे बढ़ाकर 10 August 2026 तक जारी रखा गया था। अब जिन छात्रों ने सफलतापूर्वक अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल की सहायता से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
NVS Class 6 Admission 2027-28: मुख्य डिटेल्स
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी मुख्य और महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स |
| संस्था का नाम | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| एग्जाम का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) |
| क्लासेस | कक्षा 6 (सेशन 2027-28) |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट्स | 07 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 (विस्तारित) |
| एडमिट कार्ड जारी | आज 28 अक्टूबर 2026 (जारी) |
| ऑफिशियल वेबसाइट्स |
JNVS 2027 Admit Card Download Link: यहां क्लिक करें
JNVST Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए JNVST Class 6 Admit Card 2027 Download से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करें।
- लॉगिन डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र कैप्चा कोड को फिल करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.