exams.nta.nic.in पर एसीसी सीईई जनवरी 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जाने कैसे भरे फॉर्म
ACC CEE January 2027:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC CEE) जनवरी 2027 एग्जाम के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं, जिसके लिए छात्र 30 नवंबर 2026 तक exams.nta.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Army Cadet College Entrance Exam 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Common Entrance Examination for Army Cadet College (ACC CEE) January 2027 सेशन के लिए ऑफिशियल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जो छात्र आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC 10+2)-136, SCO-61 / MED (NT) और ACC (Graduate)-136 सिलेब्स के लिए एग्जाम देना चाहते हैं, वे वेबसाइट exams.nta.nic.in/acccee/ पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल कर सकते हैं। साथ ही, सभी छात्रों के लिए रजिस्टर करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 की रात 9:00 बजे तक की टाइम को निर्धारित किया हुआ है।
ACC CEE January 2027: महत्वपूर्ण डेट्स और एग्जाम शेड्यूल
एग्जाम और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी मुख्य डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को चेक करें।
| इवेंट | निर्धारित डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 06 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट | 30 नवंबर 2026 (रात्रि 9:00 बजे तक) |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 30 नवंबर 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक) |
| लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन (500 अतिरिक्त) | 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 |
| करेक्शन विंडो | 05 दिसंबर से 06 दिसंबर 2026 |
| एग्जाम शहर की जानकारी | 21 दिसंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | 28 दिसंबर 2026 |
| एंट्रेंस एग्जाम की डेट | 04 जनवरी 2027 (सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक) |
NTA ACC CEE January 2027 Application Form Out Link - यहां क्लिक करें
एप्लीकेशन फीस डिटेल्स
कैटेगरी के अनुसार एग्जाम फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई आदि से किया जा सकता है:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS): 1,150/-
- एससी / एसटी (SC/ST Candidates): 950/-
- लेट फीस (निर्धारित डेट के बाद): 500/- अतिरिक्त शुल्क (सभी कैटेगरी के लिए)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप
छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।
- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/acccee/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए 'ACC CEE Jan 2027 Registration' या New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- आर्मी एजुकेशन निदेशालय के पास रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर फिल करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) के मोड से वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद सिस्टम द्वारा जनरेटेड RUID (Randomised Unique Identity) का उपयोग करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत डिटेल्स और एग्जाम सेंटर की प्राथमिकताओं को सावधानी से फिल करें।
- निर्धारित फॉर्मेट में अपनी स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
- फिर, कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को लास्ट में फाइनल रूप से देखने के बाद इसे सबमिट करें।
- सबमिट करते ही इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम का पैटर्न और मुख्य विशेषताएं
- एग्जाम मोड: एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Mode) के रूप में आयोजित की जाएगी।
- क्वश्न का स्वरूप: एग्जाम में बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
- अवधि: एग्जाम की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
- माध्यम: प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में) उपलब्ध होगा।
यहां भी पढ़े: CLAT 2027: कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने जारी की कैट/क्लैट 2027 मॉक टेस्ट की डेट्स, जानें कब है Exam
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.