NICL Assistant Pre Result 2026 Out: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करे
NICL Assistant Pre Result 2026 Out: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
NICL Assistant Pre Result 2026 Out: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से असिस्टेंट एग्जाम का रिजल्ट 2026 जारी किया गया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल हुए थे, वे मेरिट लिस्ट पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में मेन्स एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा प्राधिकरण ने 500 रिक्तियों को भरने के लिए 27 अगस्त को असिस्टेंट (कक्षा III कैडर) कंप्यूटर आधारित प्रथम चरण (Prelims) परीक्षा आयोजित की थी।
विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। परीक्षा के उत्तरों का मूल्यांकन करने के बाद, स्कोर को अंतिम रूप दिया गया और मेरिट लिस्ट तैयार की गई। कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा में पहुंचेंगे।
NICL Assistant Pre Result 2026 Out: रिजल्ट जारी
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 27 अगस्त की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जिन्हें मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
| NICL असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 |
NICL Assistant Pre Result 2026 Out: हाइलाइट्स
NICL असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 एग्जाम में कुल 1,45,200 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 16,575 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
| परीक्षा संचालन | नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) |
| परीक्षा का नाम | NICL सहायक भर्ती 2026 |
| कुल रिक्तियां | 500 पोस्ट |
| पदों | सहायक (तृतीय श्रेणी) |
| एनआईसीएल सहायक परीक्षा तिथि | 27 अगस्त (पहला चरण) |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 8 अक्टूबर, 2026 (जारी) |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, मेन्स और लैंग्वेज |
| वेबसाइट | nationalinsurance.nic.co.in |
NICL Assistant Pre Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से असिस्टेंट प्रीमिल्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
-
अब NICL Assistant Pre Result 2026 पर क्लिक करें।
-
मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
अपना रोल नंबर सर्च करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आुउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.