ICSE Board Exams 2027: 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, सुबह 9:45 बजे तक हॉल में बैठना होगा अनिवार्य

Last Updated: Oct 22, 2026, 14:20 IST

ICSE Exam Timing 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) साल 2027 से 10वीं के बोर्ड एग्जाम का समय सुबह 11 बजे से बदलकर सुबह 10 बजे करने पर विचार कर रहा है। इसके अंदर छात्रों को सुबह 9:45 बजे तक एग्जाम हॉल में पहुचना होगा। साथ ही, ऑफिशियल डेटशीट नवंबर 2026 में cisce.org पर जारी होने की उम्मीद की जा रही है। 

ICSE 10th Board Exams 2027
ICSE 10th Board Exams 2027

ICSE Board Exams 2027 New Timings: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आने वाले शैक्षणिक सेशन यानी ICSE Board Exam 2027 के लिए एग्जाम के समय में एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड 10वीं (ICSE) के बोर्ड एग्जाम के शुरू होने के समय को सुबह 11:00 बजे से घटाकर सुबह 10:00 बजे करने की योजना बना रहा है।

इस एक्सपेक्टेड बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) के एग्जाम के बीच बेहतर प्रशासनिक समन्वय बिठाना है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी ऑफिशियल रूप से फाइनल डेटशीट जारी होना बाकी है, लेकिन एग्जाम संयोजकों (Examination Conveners) को भेजे गए प्रस्ताव से नए शेड्यूल की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

ICSE Exam Timing 2027: पुरानी और प्रस्तावित नए शेड्यूल की तुलना 

यदि यह नया प्रस्ताव ऑफिशियल रूप से लागू होता है, तो एग्जाम की गतिविधियों का समय किस प्रकार बदल जाएगा, यह सभी जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम एक्टिविटी 

मौजूदा समय 

प्रस्तावित नया समय

प्रश्न पत्र पैकेट बैंक से निकालना

सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच

सुबह 9:15 बजे से पहले

छात्रों का परीक्षा हॉल में बैठना

सुबह 10:30 बजे तक

सुबह 9:45 बजे तक

प्रश्न पत्र वितरण व रीडिंग टाइम

सुबह 10:45 से 11:00 बजे तक (15 मिनट)

सुबह 10:00 से 10:15 बजे तक (15 मिनट)

उत्तर लेखन शुरू होने का समय

सुबह 11:00 बजे

सुबह 10:15 बजे

2 घंटे का पेपर समाप्त होने का समय

दोपहर 1:00 बजे

दोपहर 12:15 बजे

3 घंटे का पपर समाप्त होने का समय

दोपहर 2:00 बजे

दोपहर 1:15 बजे

समय बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ी? (Why CISCE is Considering This Change)

बोर्ड से जुड़े जानकारों का मानना है कि एग्जाम के समय को एक घंटा आगे खिसकाने से कई प्रशासनिक और व्यावहारिक लाभ मिलेंगे:

  1. बेहतर कॉर्डिनेशन: बोर्ड एग्जाम के दौरान 10वीं और 12वीं के पर्चे एक साथ संचालित होते हैं। सुबह 10 बजे एग्जाम शुरू होने से मूल्यांकन सेंटर्स और एग्जाम प्रभारियों को दोनों कक्षाओं के प्रबंधन में अधिक सुगमता होगी।
  2. जल्दी राहत: पेपर एक घंटा पहले शुरू होगा, इसलिए तीन घंटे की लंबी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे के बजाय दोपहर 1:15 बजे ही समाप्त हो जाएंगी। इससे छात्रों को दोपहर के समय घर लौटने में आसानी होगी और उनका पूरा दिन प्रभावी रूप से उपयोग हो सकेगा।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश 

  • बदले हुए रूटीन के लिए तैयार रहें: यदि आप 2027 में आईसीएसई बोर्ड एग्जाम देने जा रहे हैं, तो अभी से अपनी सुबह की दिनचर्या में बदलाव करना शुरू कर दें। अब आपको एग्जाम सेंटर पर सुबह 9:45 बजे तक अपनी सीट पर जरूरी रूप से उपस्थित होना होगा।
  • ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार करें: हालांकि अलग-अलग शैक्षणिक पोर्टल्स पर यह टाइम टेबल चर्चा में है, फिर भी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल मुहर के लिए नवंबर 2026 में जारी होने वाले ऑफिशियल डेटशीट का इंतजार करें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें: बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर ही फाइनल टाइम-टेबल और एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें एग्जाम की सटीक टाइमिंग फिल होगी।

यहां भी पढ़े: NTA Exam Calendar OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया 14 बड़े एग्जाम का कैलेंडर, जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET की डेट्स जारी 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 22, 2026, 14:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News