DDA Exam Date 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1732 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक स्वीकार की गई थी। जिसकी अब लिखित परीक्षा का आयोजन जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे ऑनलाइन स्टेज 1 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड सहित विवरण आगे लेख में देख सकते हैं।
DDA Exam Date 2025: एग्जाम डेट जारी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से उन सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन्होंने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन पूरा किया था। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:
| डीडीए एग्जाम डेट 2025 जारी |
DDA Exam Date 2025: महत्वपूर्ण विवरण
लिखित परीक्षा 16 दिसंबर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस फॉर्म के लिए आवेदन किया था, वे नीचे दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) |
| पद | ग्रुप A, B और C |
| कुल रिक्तियां | 1732 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 6 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट (पदों के अनुसार) |
| आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष (पदों के अनुसार) |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा |
| नौकरी का स्थान | दिल्ली |
| ऑफिशियल वेबसाइट | http://dda.gov.in/ |
DDA Exam Date 2025: एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा?
उम्मीदवार ध्यान दें कि संबंधित भर्ती परीक्षा की तिथि, समय और स्थान में बदलाव के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। डीडीए के नोटिस के अनुसार, परीक्षा की तिथियां अंतिम हैं, हालांकि अपने नियंत्रण से परिस्थितियों के कारण, डीडीए बिना किसी सूचना से पहले परीक्षा की तिथि बदलने या रद्द करने का अधिकार रखता है। उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तिथि पर परीक्षा केंद्र पर किसी भी कठिनाई से बचने के लिए महत्वपूर्ण निर्देशों, ड्रेस कोड नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ई - प्रवेश पत्र डीडीए की वेबसाइट www.dda.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation