CTET 2026 Apply Online: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटीईटी फरवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। सीटीईटी 2026 फरवरी के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजन देशभर के 132 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
CTET 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ देखें
सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं पेपर I और पेपर II, जो एक ही दिन दो अलग - अलग पालियों में आयोजित किए जाते हैं। भर्ती परीक्षा से जुड़ा ऑफिशियल पीडीएफ उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:
| सीटीईटी फरवरी 2026 |
CTET 2026 Apply Online: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे टेबल में सीटीईटी भर्ती परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 25 नवंबर, 2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 नवंबर, 2025 |
| CTET ऑनलाइन आवेदन 2026 अंतिम तिथि | 18 दिसंबर, 2025 |
| एडमिट कार्ड कब जारी होने की तिथि | परीक्षा से 10 दिन पहले |
| सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा तिथि | 8 फरवरी, 2026 |
CTET 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर I और पेपर II का 21वां संस्ककरण आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पूरी कर सकते हैं:
| सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन 2026 |
CTET 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से पूरी कर सकते हैं:
- आधिकारिक CTET वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं
- CTET जनवरी 2025 अनुभाग के अंतर्गत “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation