CTET February 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटीईटी फरवरी सत्र 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 18 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।
CTET February 2026 Application Form: आवेदन लिंक
उम्मीदवार अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अपनी ऑनलाइन आवेदन समय से पहले पूरा कर सकते हैं। डायरेक्ट आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
| CTET February 2026 Application Form |
CTET February 2026 Application Form: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार सीटीईटी फरवरी सत्र 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण विवरणों को नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| सत्र | सीटीईटी फरवरी सत्र 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 18 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET February 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| वर्ग | केवल पेपर I या II | पेपर I और II दोनों |
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹1,000 | ₹1,200 |
| एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी | ₹500 | ₹600 |
CTET February 2026 Application Form: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सीटीईटी फरवरी सत्र 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, CTET 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगा गया विवरण दर्ज करें और फॉर्म ध्यान से जरूर देखें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Check: CTET Paper 2 Syllabus 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation