CSIR UGC NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 20 अगस्त, 2025 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर CSIR NET Result 2025 जारी कर दिया है। CSIR NET परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पांच मुख्य विज्ञान विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की भूमिकाओं के लिए 1.95 लाख से ज्यादा Candidates ने हिस्सा लिया था। NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही CSIR NET आंसर की 2025 जारी कर दी थी। Candidates द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की जांच के बाद Result जारी किया गया है। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए हमने इस लेख में नीचे डायरेक्ट लिंक भी साझा किया है।
CSIR NET Result 2025 OUT
CSIR NET Result 2025 को NTA द्वारा जारी कर दिया गया है। अब Candidates अपना CSIR NET स्कोरकार्ड 2025 csirnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं। इसमें पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड अंक और क्वॉलिफाइंग स्टेटस दिया गया है। जिन Candidates ने JRF के लिए क्वॉलिफाई किया है, उन्हें रिसर्च के मौके मिलेंगे और वे PhD प्रोग्राम में शामिल हो सकेंगे। वहीं, जो असिस्टेंट प्रोफेसर की भूमिका के लिए योग्य हैं, वे टॉप विश्वविद्यालयों में अकादमिक करियर बना सकते हैं।
CSIR NET Result 2025 लिंक एक्टिव
NTA ने CSIR NET Result 2025 देखने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जिन Candidates ने यह परीक्षा दी है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना Result देख सकते हैं। CSIR UGC NET Result 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
CSIR NET Result 2025-यहां क्लिक करें
CSIR UGC NET Result 2025- हाइलाइट्स
सीएसआईआर नेट परिणाम 20 अगस्त, 2025 को ऑफिशियल पोर्टल csirnet.nta.ac.in पर जारी किया गया। Candidates अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना CSIR NET स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। CSIR NET Result 2025 के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
परीक्षा का नाम | CSIR UGC NET जून 2025 |
आयोजक संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
परीक्षा की तारीख | 28 जुलाई, 2025 |
Result की तारीख | 20 अगस्त, 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | csirnet.nta.ac.in |
शामिल विषय | केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथेमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, अर्थ साइंसेज |
परीक्षा में शामिल कुल Candidates | लगभग 1.95 लाख |
CSIR NET Result 2025 कैसे देखें?
Candidates अब ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके CSIR UGC NET Result 2025 देख सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया देखें:
- ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- “CSIR NET June 2025 Result” टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- "Submit" पर क्लिक करें।अपना स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation