BSF Tradesman Exam Date 2026: बीएसएफ ट्रेड्समैन एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड की डिटेल जानें

Last Updated: Nov 10, 2026, 18:41 IST

BSF Tradesman Exam Date 2026: बीएसएफ ट्रेड्समैन एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कंप्यूटर बेस्ड कंप्यूटर टेस्ट का आयोजन 2 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं।

BSF Tradesman Exam Date 2026: बीएसएफ ट्रेड्समैन एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड की डिटेल जानें
BSF Tradesman Exam Date 2026: बीएसएफ ट्रेड्समैन एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड की डिटेल जानें

BSF Tradesman Exam Date 2026: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने ट्रेड्समैन एग्जाम डेट 2026 का शेड्यूल जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीएसएफ ट्रेड्समैन परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

BSF Tradesman Exam Date 2026

बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा यानी सीबीटी का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए अब कम समय शेष है, इसलिए उन्हें अपने रिवीजन और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

BSF Tradesman Admit Card 2026 कब होगा जारी?

बीएसएफ ट्रेड्समैन परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे।

BSF Tradesman Exam Date 2026 Notice

ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

BSF Tradesman Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

3. BSF Tradesman Admit Card 2026 के लिंक को खोलें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

6. इसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करें।

7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा से पहले अपने परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

महत्वपूर्ण तारीखें:

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 17 नवंबर 2026

परीक्षा की तारीख: 2 दिसंबर 2026

परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

 HPRCA PGT Online Form 2026: हिमाचल पीजीटी शिक्षक के 2,423 पदों पर आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 18:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News