BPSC 70th Combined Exam 2026: दो बार असफल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, तीसरे प्रयास में BPSC क्रैक कर सुनिधि बनीं DSP

Last Updated: Jul 22, 2026, 16:35 IST

BPSC 70th Combined Exam 2026: किसी ने सच ही कहा है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। बस वो कोशिश सही डायरेक्शन में होनी चाहिए। फिर फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार फेल हुए। बिहार की रहने वाली सुनिधि ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। वह BPSC एग्जाम क्रैक कर DSP बन गई है। 

BPSC 70th Combined Exam 2026
BPSC 70th Combined Exam 2026

BPSC 70th Combined Exam 2026: बिहार के नवादा जिले की रहने वाली सुनिधि कुमारी ने कड़ी मेहनत, सच्ची लगन और कभी न हार मानने वाले जज्बे के बूते अपने पिता के सपने को सच कर दिखाया है। बेटी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 800वीं रैंक हासिल कर DSP बन इतिहास रचने का काम किया। सुनिधि ने केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि देश और सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। 

सनिधि  बचपन से ही पढ़ाई में रही है होशियर 

सुनिधि कुमारी के पिता ने बताया कि हमारी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियारी रही है। सुनिधि ने अपनी 10वीं बिहार के नवादा में स्थित मानस भारती स्कूल और 12वीं राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पटना के विमेंस कॉलजे से ग्रेजुशन और पटना के ही एएन कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान निधि ने गोल्ड मेडल भी जीता।  पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिता के सपने को पूरा करने में लग गई और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं।

दो बार हुई असफल पर नहीं टूटा हौंसला 

DSP सुनिधि ने बताया कि उन्हें पढ़ाने की काफी शौक है और इसलिए वह एक प्रोफेसर बनना चाहती थी, लेकिन मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक अधिकारी बनूं और देश की सेवा करूं। आज पिता तो साथ नहीं है, लेकिन मुझे गर्व है कि मैंने अपने पिता का सपना पूरा कर किया। इतना कहते हैं कि  सुनिधि की आंखों में आंसू आ जाते हैं। 

हालांकि उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें दो बार असफलता का सामना करना पड़ा। पिछली बार वह इंटरव्यू तक पहुंची थी, लेकिन कम नंबर होने की वजह से उनका सलेक्शन नहीं हो पाया। पर इस दौैरान उनका हौंसला बिल्कुल भी नहीं टूटा। धैर्य बनाए रखा। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं और आज बीपीएससी परीक्षा में 800वीं रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 

सुनिधि ने DSP बनने के लिए कैसे की तैयारी? 

सुनिधि के बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 800वीं रैंक हासिल कर DSP बनने की पीछे कड़ी मेहनत, ईमानदारी, लगन, अनुशासन और सही रणनीति रही। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। रोजाना लिख-लिख कर प्रैक्टिस करती थी। NCERT बुक्स को अपनी पढ़ाई का हथियार बनाया और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू भी दिया करती थी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 22, 2026, 16:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News