Bihar Staff Nurse Result 2025: बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर परिणाम उपलब्ध कराएगा। यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई तथा 1 अगस्त 2025 को दो-दो पालियों में तथा 3 अगस्त 2025 को एक पाली में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आवश्यक विवरण दर्ज कर इसे डाउनलोड और देख सकेंगे।
BTSC Staff Nurse Result 2025 Kab Aayega?
BTSC स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 की घोषणा सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। परीक्षा 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
Bihar Staff Nurse Result 2025: बीएसटीसी स्टाफ नर्स परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट्स
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 जल्द ही बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस रिजल्ट में उम्मीदवारों की चयन स्थिति और जरूरी जानकारी दी जाएगी। 11,389 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा इस साल कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
विवरण | जानकारी |
भर्ती संगठन का नाम | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
परीक्षा का नाम | स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 |
कुल पद | 11,389 |
परीक्षा तिथि | 30 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त और 03 अगस्त 2025 |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा |
रिजल्ट तिथि | सितंबर 2025 में (अपेक्षित) |
आधिकारिक वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC Staff Nurse Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स को देखकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर आपको “परिणाम (Result)” का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
-
सूची में से “BTSC Staff Nurse Result 2025 (Advt. No. 23/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ फ़ाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर/नाम होंगे।
-
PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl + F (मोबाइल पर Search विकल्प) का इस्तेमाल करें।
-
रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें, ताकि आगे की प्रक्रिया (जैसे Document Verification) में उपयोग हो सके।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation