[लिंक एक्टिव] Bihar DElEd Admission 2026: 1st अलॉटमेंट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी, 31 अगस्त तक एडमिशन की Last Date

Last Updated: Aug 27, 2026, 20:09 IST

BSEB DElEd Merit List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेशन 2026-28 के लिए D.El.Ed. 1st Allotment Merit List 2026 और Scorecard को आज 27 अगस्त 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

[लिंक एक्टिव] Bihar DElEd Admission 2026: 1st अलॉटमेंट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी, 31 अगस्त तक एडमिशन की Last Date
[लिंक एक्टिव] Bihar DElEd Admission 2026: 1st अलॉटमेंट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी, 31 अगस्त तक एडमिशन की Last Date

Bihar DElEd 1st Merit List 2026 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेशन 2026-28 के लिए D.El.Ed. 1st Allotment Merit List 2026 और Scorecard को आज 27 अगस्त 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने Joint Entrance Test 2026 पास कर काउंसलिंग और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) के माध्यम से चॉइस फिलिंग की थी, वे अब अपना सीट अलॉटमेंट लेटर ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com या deledbihar.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

साथ ही, काउंसलिंग में शामिल होने वाले जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट अलॉट हुई है, वह 31 अगस्त 2026 तक संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।  

Bihar DElEd Admission 2026: 1st मेरिट लिस्ट का पूरा शेड्यूल

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आज जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट के बाद छात्र काउंसलिंग और एडमिशन की मुख्य डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

1st Merit List जारी

27 अगस्त 2026

पहले अलॉटमेंट के आधार पर एडमिशन 

27 अगस्त से 31 अगस्त 2026

ऑनलाइन 'स्लाइड-अप' प्रक्रिया

27 अगस्त से 31 अगस्त 2026

प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर रिक्ति अद्यतन

1 सितंबर 2026

असफल/अनआवंटित छात्रों द्वारा ऑप्शन में बदलाव

3 सितंबर 2026 तक

2nd Merit List प्रकाशन

5 सितंबर 2026

दूसरी लिस्ट के आधार पर नामांकन की अवधि

05 से 08 सितंबर 2026 तक

आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात् स्लाइड अप प्रक्रिया की अवधि

05 से 08 सितंबर 2026 तक

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर फाइनल रूप से सीट Updation किए जाने की डेट 

09 सितंबर 2026

जिस आवेदक का चयन "प्रथम चयन सूची अथवा द्वितीय चयन सूची" में कहीं भी नहीं होता है तो उसके लिए नया ऑप्शन भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि

10 सितंबर 2026 तक

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की डेट

12 सितंबर 2026

तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की अवधि

12 से 15 सितंबर 2026 तक

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर फाइनल रूप से सीट Updation किए जाने की डेट 

16 सितंबर 2026

Bihar DElEd 1st Merit List 2026 Out, Official Download Link - यहां क्लिक करें 

'Slide-Up' (स्लाइड-अप) प्रक्रिया क्या है और इसका लाभ कैसे उठाएं?

जिन छात्रों को पहली मेरिट लिस्ट में सीट अलॉट हो गई है, लेकिन वे अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही, अपनी Higher Preference के कॉलेज में एडमिशन चाहते हैं, उनके लिए Slide-Up का ऑप्शन उपलब्ध है:

  • नामांकन लेना अनिवार्य: स्लाइड-अप का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले छात्रों को पहली मेरिट लिस्ट में अलॉटेड कॉलेज में 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से नामांकन लेना होगा।
  • एडमिशन के बाद स्लाइड-अप चुनें: पहले कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद ही छात्र पोर्टल पर जाकर 'Slide-Up' ऑप्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
  • यदि पहली अलॉटमेंट पर नामांकन नहीं लिया: यदि कोई छात्र पहली अलॉटमेंट लिस्ट में मिले कॉलेज में एडमिशन नहीं लेता है, तो उसका दावा रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, वह अगली मेरिट लिस्ट (2nd & 3rd List) की रेस से बाहर हो जाएगा।

1st Merit List और Intimation Letter कैसे डाउनलोड करें?

  1. ऑफिशियल पोर्टल bsebdeled.com या deledbihar.com पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Bihar DElEd 1st Selection List / Intimation Letter 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
  4. डिटेल्स सबमिट करते ही आपका अलॉटमेंट स्टेटस और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करें और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: Raksha Bandhan 28 August School Holiday: किन राज्यों में रहेगी रक्षाबंधन की छुट्टी और कहां खुलेंगे स्कूल? जानें अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 27, 2026, 20:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News