BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Apply Online: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 पदों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को 21 नवंबर, 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। संबंधित भर्ती अभियान के तहत बिहार सीजीएल 4 भर्ती में 1541 पदों पर और ऑफिस अटेंडेंट के 4388 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार ध्यान दें बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती में 60 और कार्यालय परिचारी भर्ती में 661 पदों को बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो को भी ओपन कर दिया गया है। उम्मीदवार लेख में दिए विवरणों की जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
BSSC CGL 4 Vacancy 2025: आवेदन लिंक
बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती में 1541 पदों पर और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में 4388 पदों पर भर्ती होनी है। दोनों भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 21 नवंबर से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
| बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 |
BSSC CGL 4 Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
| पद | बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती,ऑफिस अटेंडेंट |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 नवंबर, 2025 |
| फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि | 24 नवंबर, 2025 |
| आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स और मेन्स |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.onlinebssc.com/ |
BSSC CGL 4 Vacancy 2025: आरक्षित पदों का विवरण
बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए निकाले गए रिक्त पदों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
| वर्ग | आरक्षित पद |
| महिला (कार्यालय परिचारी भर्ती) | 1416 |
| एससी | 627 |
| एसटी | 53 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 809 |
| पिछड़ा वर्ग | 297 |
| पिछड़ा वर्ग (महिला) | 18 |
| ईडब्लूएस | 155 |
BSSC CGL 4 Vacancy 2025: रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप
उम्मीदवार अंतिम समय में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए समय से पहले ऑनलाइन आवेदन को समय से पूरा करें। स्वयं से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर, बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती और ऑफिस अटेंडेंट पर जाएं।
स्टेप 3 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगा गया विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation