AFCAT 2 Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना (IAF) अपने पोर्टल afcat.cdac.in पर AFCAT 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले Candidates अपना एडमिट कार्ड afcat.cdac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है। यह न केवल परीक्षा में शामिल होने के लिए Candidate की योग्यता की पुष्टि करता है, बल्कि इसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग के समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी होती है। AFCAT 2025 एडमिट कार्ड के बिना, Candidates को किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AFCAT 2 एडमिट कार्ड 2025
AFCAT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। जिस पर क्लिक कर उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अकाउंट में लॉग-इन करके AFCAT एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 2 Admit Card 20205 Link | यहां क्लिक करें |
AFCAT 2 एडमिट कार्ड 2025: हाइलाइट्स
AFCAT 2 एडमिट कार्ड 2025 भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) में शामिल होने वाले Candidates के लिए अपने पोर्टल afcat.cdac.in पर जारी किया गया। AFCAT 2 परीक्षा का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में ग्रुप ‘A’ गजेटेड अधिकारियों के पदों पर योग्य Candidates की भर्ती के लिए किया जाएगा। AFCAT 2 एडमिट कार्ड 2025 की मुख्य बातों के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
विवरण | जानकारी |
आयोजक निकाय | भारतीय वायु सेना (IAF) |
परीक्षा का नाम | एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) |
पद | फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) |
रिक्तियां | 284 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 19 अगस्त |
AFCAT 2 2025 परीक्षा की तारीखें | 23 और 24 अगस्त 2025 |
परीक्षा का मोड | Online |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, AFSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | afcat.cdac.in |
AFCAT हॉल टिकट पर दी गई जानकारी
AFCAT हॉल टिकट डाउनलोड करने से पहले, Candidates को एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को जांच लेना चाहिए। नीचे दी गई लिस्ट देखें:
* Candidate का नाम
* रोल नंबर
* परीक्षा की तारीख और समय
* केंद्र का नाम और पता
* फोटो और हस्ताक्षर
* रिपोर्टिंग के निर्देश
* पिता का नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation