XAT 2026 आंसर-की: XLRI जमशेदपुर ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आज, 9 जनवरी 2026 को ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है। XAT 2026 के आंसर-की और ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए यह प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो गई थी। सभी छात्र ऑफिशियल पोर्टल xatonline.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
XAT 2026 एग्जाम 4 जनवरी, 2026 को देश भर के 109 शहरों में आयोजित की गई थी। एग्जाम रिजल्ट की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। साथ ही, छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
XAT 2026: एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी इंपोर्टेंट जानकारी
XAT 2026 की एग्जाम देशभर के 100 से अधिक शहरों में आयोजित की गई थी। छात्र अब अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| XAT 2026 एग्जाम डेट | 4 जनवरी, 2026 |
| रिस्पॉन्स शीट जारी होने की डेट | 6 जनवरी, 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की जारी डेट | 9 जनवरी, 2026 |
| ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट | 11-12 जनवरी, 2026 |
| रिजल्ट की डेट | जनवरी 2026 का तीसरा सप्ताह |
XAT आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'XAT 2026 Answer Key / Objection Form' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना XAT ID और पासवर्ड फिल करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद 'Candidate Response' टैब पर क्लिक करें।
- आपकी रिस्पॉन्स शीट और सही आंसर को स्क्रीन पर दिखेंगे। PDF को डाउनलोड कर लें।
गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?
बोर्ड द्वारा दिया गया कोई गलत आंसर है, तो छात्र उस प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे ऑब्जेक्शन उठाया जा सकता हैं।
- छात्र पोर्टल पर लॉगिन करें और 'Raise Objection' के ऑप्शन को चुनें।
- प्रश्न आईडी और दिए गए प्रश्न के ऑप्शन को चुनें, जिसे आप सही मानते हैं।
- फिर, अपने सही आंसर के डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- हर ऑब्जेक्शन के लिए निर्धारित प्रोसेसिंग फीस को जमा करें।
XAT 2026 एग्जाम मार्क्स कैलकुलेट करने की योजना
XAT 2026 एग्जाम रिजल्ट जारी होने पर छात्र XAT 2026 एग्जाम के मार्क्स कैलकुलेट करने की योजना देख कर अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं।
| अवलोकन | विवरण |
| कुल सवाल | 95 |
| प्रश्न प्रारूप | बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) |
| कुल अनुभाग | 4 |
| प्रत्येक अनुभाग के प्रश्न | मौखिक क्षमता और तार्किक तर्क क्षमता (26 प्रश्न)निर्णय लेना (21)मात्रात्मक योग्यता और डेटा व्याख्या (28)सामान्य ज्ञान (20) |
| अंकन योजना | सही: +1गलत: -0.25लगातार आठ अनुत्तरित प्रश्न: -0.10सामान्य ज्ञान अनुभाग के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation