बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना, जल्द ही मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के एग्जाम की डेटशीट जारी करने वाला है। छात्र डेट शीट को ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं। BSEB कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही समाप्त कर देगा। पिछले साल के अनुसार, बोर्ड फरवरी 2026 में एग्जाम आयोजित कर सकता है। साथ ही, रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल 2026 की शुरुआत में जारी कर सकता हैं।
BSEB कब जारी करेगा 2026 डेट शीट?
BSEB पिछले कुछ सालों के रुझानों को देखते हुए, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि बोर्ड नवंबर 2025 के लास्ट तक या दिसंबर 2025 के शुरुआत में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की डेटशीट लागू कर देगा।
| इवेंट | अनुमानित डेटशीट |
| डेट शीट जारी होने की डेट | नवंबर/दिसंबर 2025 |
| प्रैक्टिकल एग्जाम | जनवरी 2026 |
| 12वीं के एग्जाम | फरवरी 2026 (शुरुआत) |
| 10वीं के एग्जाम | फरवरी 2026 (मीड में) |
| एडमिट कार्ड जारी | जनवरी 2026 |
डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?
डेटशीट जारी होने के बाद, छात्र और स्कूल BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डेट शीट को डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स पर नजर जरूर डालें।
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Latest Updates' या 'Students Section' टैब देखकर क्लिक करें।
- फिर, 'Bihar Board Matric Time Table 2026' और 'Bihar Board Inter Time Table 2026' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार लिंक पर क्लिक करके आप डेटशीट की PDF फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation