Nobel Prize Winners 2025: हर साल प्रदान किया जाने वाला Nobel Prize विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को दिया जाता है। वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने अपनी खोजों और रचनाओं के माध्यम से मानवता के ज्ञान और समझ को नई दिशा दी है।
इन वैज्ञानिकों की खोज इम्यून सिस्टम से लेकर क्वांटम मेकेनिक्स, रासायनिक नवाचारों और साहित्यिक दृष्टि तक, इन उपलब्धियों ने वैश्विक समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। यहां हम इस साल के सभी नोबेल विजेताओं के बारें में बताने जा रहे है।
नोबेल शांति पुरस्कार 2025
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो (Maria Corina Machado) को प्रदान किया है। उन्हें यह पुरस्कार “लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयास” और “तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण संक्रमण की उनकी संघर्षपूर्ण कोशिशों” के लिए दिया गया है।
चिकित्सा (Physiology or Medicine)
पुरस्कार विजेता: Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell, Shimon Sakaguchi
उपलब्धि: रेगुलेटरी टी सेल्स की खोज, जो इम्यून सिस्टम को अपने ही शरीर पर हमला करने से रोकती हैं। इस खोज ने कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों और सुरक्षित ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं।
भौतिकी (Physics)
पुरस्कार विजेता: John Clarke, Michel H. Devoret, John M. Martinis
उपलब्धि: इलेक्ट्रिकल सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन की खोज।
इस खोज ने क्वांटम कंप्यूटिंग और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स में नए अध्याय खोले हैं।
रसायन विज्ञान (Chemistry)
पुरस्कार विजेता: Susumu Kitagawa, Richard Robson, Omar M. Yaghi
उपलब्धि: मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOFs) का विकास- अत्यधिक छिद्रयुक्त पदार्थ जो गैस भंडारण, कैटालिसिस और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो रहे हैं।
साहित्य (Literature)
पुरस्कार विजेता: László Krasznahorkai
उपलब्धि: उनकी रचनाएँ मानव अनुभव के अंधेरे और उम्मीद भरे पहलुओं को गहराई से दर्शाती हैं। उनकी साहित्यिक दृष्टि में “अपोकैलिप्स” के बीच कला की शक्ति को पुनः स्थापित किया गया है।
Nobel Prize Winners 2025 in Hindi विजेता लिस्ट:
आप यहां Nobel Prize 2025 के विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकते है-
श्रेणी (Category) | विजेता (Winners) | उपलब्धि (Awarded For) |
शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine) | Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell, Shimon Sakaguchi | रेगुलेटरी टी सेल्स की खोज, जो इम्यून सिस्टम को अपने ही शरीर पर हमला करने से रोकती हैं (Peripheral Immune Tolerance)। |
भौतिकी (Physics) | John Clarke, Michel H. Devoret, John M. Martinis | इलेक्ट्रिकल सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज। |
रसायन विज्ञान (Chemistry) | Susumu Kitagawa, Richard Robson, Omar M. Yaghi | मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOFs) का विकास- गैस भंडारण, कैटालिसिस और सतत विकास में उपयोगी। |
साहित्य (Literature) | László Krasznahorkai | उनकी दूरदर्शी साहित्यिक रचनाएँ जो अपोकैलिप्स के बीच कला की शक्ति को पुनर्स्थापित करती हैं। |
शांति (Peace) | मारिया कोरिना माचाडो (Maria Corina Machado) | लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयास |
अर्थशास्त्र (Economic Sciences) | घोषित होना बाकी | घोषणा 13 अक्टूबर 2025 को होगी। |
शांति और अर्थशास्त्र (Peace & Economic Sciences)
-
Peace: घोषणा 10 अक्टूबर 2025 को होगी।
-
Economics: घोषणा 13 अक्टूबर 2025 को होगी।
नोबेल पुरस्कार हमें यह याद दिलाते हैं कि मानवता में खोज, नवाचार और रचनात्मकता की असीम क्षमता है। 2025 के नोबेल विजेताओं की उपलब्धियाँ न केवल आज को बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation