दुनिया में सबसे अधिक खाए जाने वाले फल कौन-से हैं, यहां देखें नाम

केला, तरबूज, सेब, संतरा, अंगूर और आम दुनिया के सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से हैं। जानें कि दुनिया भर में इन फलों की खपत कितनी है, उनका उत्पादन कितना होता है और उनसे जुड़े कुछ मजेदार तथ्य।

Aug 20, 2025, 14:02 IST
सबसे अधिक खाए जाने वाले फल
सबसे अधिक खाए जाने वाले फल

फलों को उनके स्वाद, पोषण और कई तरह के उपयोग के कारण पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। हालांकि, हर इलाके के अपने पसंदीदा फल होते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं, जो दुनिया भर में दूसरों की तुलना में कहीं ज्यादा खाए जाते हैं। ये फल वैश्विक उत्पादन, व्यापार और लोगों के रोज के खान-पान में सबसे आगे हैं।

केला

केला दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। हर साल इसका उत्पादन 115 से 179 मिलियन टन के बीच होता है, जिसमें प्लांटेंस (एक तरह का केला) भी शामिल है। इन्हें गर्म जलवायु में उगाना आसान होता है। ये खाने में सुविधाजनक होते हैं और पूरे साल उपलब्ध रहते हैं। दुनिया भर में फलों के निर्यात में केला सबसे आगे है।

तरबूज

दुनिया भर में फलों की खपत में तरबूज का भी अहम स्थान है, जिसका सालाना उत्पादन 104 मिलियन टन से ज्यादा है। अपने रसीले और मीठे स्वाद के कारण यह गर्म मौसम में खास तौर पर पसंद किया जाता है। कई देशों में यह गर्मियों का एक मुख्य फल है।

सेब

सेब भी दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में शामिल है। हर साल इसका उत्पादन 86 से 97 मिलियन टन के बीच होता है। यह ठंडे और मध्यम जलवायु वाले इलाकों में उगाया जाता है, इसकी कई किस्में होती हैं और इसे ताजा, जूस बनाकर या पकाकर खाया जाता है।

संतरा

संतरा दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला खट्टा (citrus) फल है, जिसका सालाना उत्पादन लगभग 75 से 76 मिलियन टन है। यह अपने विटामिन सी और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। लगभग हर देश में इसे ताजा या जूस के रूप में पसंद किया जाता है।

अंगूर

दुनिया भर में हर साल लगभग 79 मिलियन टन अंगूर का उत्पादन होता है। इसे ताजा खाया जाता है, सुखाकर किशमिश बनाई जाती है या फिर वाइन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से यह दुनिया के सबसे बहुउपयोगी फलों में से एक है।

आम

आम और अमरूद का कुल सालाना उत्पादन लगभग 55 मिलियन टन है। यह गर्म और मध्यम गर्म जलवायु वाले देशों में बहुत लोकप्रिय है। इसे अपने मीठे स्वाद और खुशबू के लिए पसंद किया जाता है।

दुनिया के सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

-टमाटर सबसे ज्यादा उगाया जाने वाला फल है।

तकनीकी रूप से टमाटर को फलों में गिना जाता है और इसका सालाना उत्पादन 182 मिलियन टन से ज्यादा है, जो इसे दुनिया में सबसे आगे रखता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर खाना पकाने में सब्जी के तौर पर होता है, लेकिन वानस्पतिक रूप से यह एक फल है।

-दुनिया भर में होने वाले कुल फल निर्यात में केले की हिस्सेदारी लगभग 20% है। इस वजह से यह सबसे ज्यादा व्यापार किया जाने वाला फल है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह कई गर्म जलवायु वाले देशों में उगाया जाता है और पूरी दुनिया में साल भर भेजा जाता है।

-तरबूज में 92% पानी होता है

पानी की ज्यादा मात्रा के कारण तरबूज सबसे ज्यादा हाइड्रेटिंग (शरीर में पानी की पूर्ति करने वाला) फलों में से एक है। इसी वजह से यह गर्म इलाकों और गर्मियों के महीनों में सबका पसंदीदा होता है।

-चीन दुनिया में सेब और तरबूज, दोनों का सबसे बड़ा उत्पादक है। वहां की अनुकूल जलवायु और बड़ी खेती की जमीन के कारण बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो पाता है।

-गर्म जलवायु में संतरे पूरे साल उगते हैं और इनकी फसल साल में एक से ज्यादा बार तोड़ी जा सकती है। इस वजह से यह कई देशों के लिए ताजे फल का एक भरोसेमंद स्रोत है।

पढ़ेंःभारत में अंजीर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News