भारत की इस नदी को कहते हैं ‘मिथिला की लाइफलाइन’, विनाश और विकास, दोनों के लिए है मशहूर

Last Updated: Aug 27, 2026, 11:57 IST

मिथिला संस्कृति भारत और नेपाल की एक पुरानी और समृद्ध संस्कृति मानी जाती है। यह भारत के बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस कड़ी में यहां एक ऐसी नदी भी है, जिसे ‘मिथिला की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

नदी
नदी

मिथिला भारत और नेपाल के बीच एक पुरानी और समृद्ध संस्कृति है। इसका इतिहास कई हजारों साल पुराना है, जो कि भारत के बिहार राज्य के दरभंगा, कोसी, पूर्णिया व मधुबनी आदि इलाकों से लेकर नेपाल के तराई क्षेत्रों तक है। इस कड़ी में यहां कई नदियों का प्रवाह होता है, लेकिन इनमें एक नदी ऐसी भी है, जिसे ‘मिथिला की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

किस नदी को कहते हैं ‘मिथिला की लाइफलाइन

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस नदी को ‘मिथिला की लाइफलाइन भी कहा जाता है। आपको बता दें कि कोसी नदी को ‘मिथिला की लाइफलाइन भी कहा जाता है। दरअसल, यह नदी उत्तर बिहार के मिथिलांचल यानिसुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया व पूर्णिया आदि के लिए "लाइफलाइन" यानी जीवनधारा भी है। कोसी नदी सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि मिथिला की पूरी आर्थिकी, कृषि, खान-पान और सांस्कृतिक पहचान का मुख्य आधार मानी जाती है।

नदी से मिलती है जलोढ़ मिट्टी

कोसी नदी में हर साल बाढ़ आती है। ऐसे में बाढ़ के पानी के साथ हिमालय से आई उपजाऊ गाद पूरे मैदानी इलाके में फैल जाती है। इस मिट्टी की क्वालिटी ऐसी होती है कि यह रासायनिक खाद के बिना भी फसलों को भरपूर पोषण देती है।

मखाना की होती है खेती

मिथिला को दुनियाभर में मखाने के लिए जाना जाता है। कोसी के दलदली इलाकों में मखाना की पैदावार सबसे ज्यादा होती है, जिसे न सिर्फ भारत में भेजा जाता है, बल्कि विदेशों में भी मांग रहती है। वहीं, बाढ़ का पानी उतरने के बाद नदी के किनारे बनी नमी वाली रेतीली जमीन पर परवल, ककड़ी, तरबूज और गेहूं-धान का उत्पादन होता है।

मतस्य पालन के लिए महत्त्वपूर्ण

कोसी नदी मतस्य पालन के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण नदी है। यह नदी न केवल लाखों स्थानीय मछुआरों की आजीविका का जरिया है, बल्कि मिथिला के प्रमुख खान-पान का आधार भी बनती है।

सिक्की कला के लिए मशहूर

कोसी नदी के पानी में सुनहरी घास और पटेर नाम की घास उगती है। इससे स्थानीय महिलाएं खूबसूरत टोकरियां, खिलौने और चटाइयों बनाती हैं। इन्हें GI टैग भी मिला हुआ है। वहीं, मिथिला के छठ पर्व में भी इसका अधिक महत्त्व है।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि जहां एक तरफ कोसी नदी को बिहार में बाढ़ का कारण बनती है, तो दूसरी तरफ यह मिथिला के लिए प्रमुख जीवनरेखा के तौर पर भी जानी जाती है। क्योंकि, इसका आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक महत्त्व भी है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 27, 2026, 11:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News