पंजाब की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, जानें यहां

Last Updated: Oct 18, 2026, 15:41 IST

पंजाब अपने यहां बहने वाली पांच नदियों के साथ-साथ कृषि के लिए भी जाना जाता है। इस कड़ी में यहां एक ऐसी चोटी भी है, जो कि पंजाब की सबसे ऊंची चोटी है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

शिवालिक पहाड़ी
शिवालिक पहाड़ी

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें पंजाब का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी भौगोलिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है। यह बहने वाली 5 नदियों की वजह से ही इसका नाम पंजाब पड़ा। इसके अलावा, यह अपने यहां होने वाली कृषि और लहलहाते खेतों के साथ-साथ एक ऐसी चोटी के लिए भी जाना जाता है, जो कि पूरे राज्य में सबसे ऊंची है। कौन-सी है यह चोटी, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

पंजाब की सबसे ऊंची चोटी

प्रशासनिक और भौगोलिक सीमा के अनुसार, भारतीय पंजाब में कोई बड़ी पहाड़ी या हिमालय जैसी बर्फीली चोटियां नहीं हैं। राज्य का लगभग 70 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से समतल जलोढ़ मैदान है। हालांकि, पंजाब की उत्तर और उत्तर-पूर्वी सीमा, जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लगती है, वहां शिवालिक पर्वतमाला का विस्तार है।

ऐसे में पंजाब राज्य का सबसे ऊंचा भौगोलिक बिंदु रोपड़ जिले में आनंदपुर साहिब के पास नैना देवी रेंज में स्थित एक अनाम चोटी है। सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे इस बिंदु की समुद्र तल से अधिकतम ऊंचाई लगभग 1,020 मीटर यानि 3,346 फीट है।

क्या हैं भौगोलिक विशेषताएं

इस पहाड़ी क्षेत्र में बहने वाले मौसमी जलधाराओं या नालों को स्थानीय भाषा में 'चो' कहा जाता है, जो अक्सर मिट्टी कटने का कारण बनते हैं। होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर जिलों में फैली ये शिवालिक की पहाड़ियां ही पंजाब को उसका अधिकतम एलिवेशन प्रदान करती हैं।

'पंजाब हिमालय' की सबसे ऊंची चोटी

भारत के भौतिक भूगोल में हिमालय को पश्चिम से पूर्व की ओर नदियों के आधार पर भी बांटा गया है। सिंधु नदी से लेकर सतलुज नदी के बीच फैले हिमालय के 560 किलोमीटर लंबे हिस्से को भूगोल में 'पंजाब हिमालय' या 'कश्मीर हिमालय' कहा जाता है। इस 'पंजाब हिमालय' वाले हिस्से की सबसे ऊंची चोटी नंगा पर्वत है।

कितनी है ऊंचाई

नंगा पर्वत की कुल ऊंचाई 8,126 मीटर है और यह दुनिया का नौवां सबसे ऊंचा पर्वत है। हालांकि, प्रशासनिक रूप से यह चोटी वर्तमान में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है, लेकिन ऐतिहासिक 'पंजाब हिमालय' खंड में इसे ही सबसे ऊंचा शिखर माना जाता है। इस खंड में कराकोरम, लद्दाख, पीर पंजाल और जांस्कर जैसी प्रमुख पर्वत श्रेणियां भी आती हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 18, 2026, 15:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News