उत्तर प्रदेश का सबसे हरा-भरा शहर कौन-सा है, जानें यहां

Dec 14, 2025, 23:05 IST

उत्तर प्रदेश को विविधताओं का राज्य कहा जाता है। इस कड़ी में यहां एक ऐसा जिला भी है, जिसे सबसे हरा-भरा शहर भी कहा जाता है। क्या आप यूपी के इस शहर के बारे में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में सबसे हरा-भरा शहर
यूपी में सबसे हरा-भरा शहर

भारत का उत्तर प्रदेश राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इसकी यह ख्याति सिर्फ देशभर तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान है। राज्य की धरती को तप, ज्ञान, धर्म और कर्म की भूमि भी कहा जाता है, जिसका संबंध गौतम बुद्ध से लेकर महाकाव्य महाभारत से जुड़ा हुआ है।

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। वहीं, यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जिसे यूपी का सबसे हरा-भरा जिला भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश का इतिहास हजारों साल पुराना है। आज जिस जगह पर यूपी है, वहां कभी कोसल और पांचाल जैसे बड़े साम्राज्य हुआ करते थे। बाद में यहां शर्की पहुंचे, तो उन्होंने यहां 13वीं शताब्दी में जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया, लेकिन इसकी कमान मुगलों के हाथ में दे दी।

वहीं, कुछ समय बाद यहां ब्रिटिश पहुंचे, तो उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया, जिसे बाद में सूबे में मिला दिया गया और संयुक्त प्रांत बना। देश की आजादी के बाद संयुक्त प्रांत को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं 

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं। इन संभागों में पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड है। प्रदेश में कुल 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 351 तहसील और 28 विकास प्राधिकर मौजूद हैं।

प्रदेश में 76वां जिला बनने का भी प्रस्ताव है, जिसे कल्याण सिंह नगर के नाम से प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, अभी इसके सीमांकन पर काम चल रहा है।

उत्तर प्रदेश का सबसे हरा-भरा शहर कौन-सा है

अब सवाल है कि यूपी में सबसे हरा-भरा जिला कौन-सा है, जिसे सबसे हरा-भरा शहर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि यूपी में यह जिला सोनभद्र जिला है। 

क्यों है सबसे हरा-भरा शहर

यूपी के सोनभद्र में कुल वन एरिया 2732 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। यहां के वन कैमूर और विंध्या पर्वत श्रृंखला का हिस्सा हैं, जिससे यह संरक्षित है।

यहां बहुत घने वन, मध्यम घने वन और खुले वन यानि कि तीनों प्रकार के वन शामिल हैं। वहीं, यह यूपी का इकलौता ऐसा जिला है, जिसकी सीमा चार राज्यों-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से लगती है। ऐसे में इसके वन क्षेत्र को भी अधिक फैलाव मिला है।  

पढ़ेंःभारत की किस नदी को अर्द्धगंगा भी कहा जाता है, यह है नाम

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News