UP Police SI Recruitment 2025 last date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4543 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
संंबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त, 2025 से मांगे गए थे। उम्मीदवार जिनकी 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे लेख में दिए गए स्टेप देखें।
UP Police SI Recruitment 2025: डायरेक्ट लिंक
संबंधित भर्ती के लिए सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर सहित कुल 4543 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2025 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 |
UP Police SI Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए नीचे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं:
प्राधिकरण का नाम | त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
पदों की संख्या | 4543 |
आयु सीमा | 21 से 28 वर्ष |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 सितंबर 2025 |
आवेदन शुल्क | सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 500 रुपये एससी/एसटी: 400 रुपये |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
UP Police SI Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 जाएं।
स्टेप 3 आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
UP Police SI Recruitment 2025: शारीरिक मानक परीक्षण
नीचे टेबल में पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण दिया गया है:
वर्ग | ऊंचाई | छाती |
यूआर / ओबीसी / एससी | 168 सेमी | 79-84 सेमी |
अनुसूचित जनजाति | 160 सेमी | 77-82 सेमी |
महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण
वर्ग | ऊंचाई | न्यूनतम वजन |
यूआर / ओबीसी / एससी | 152 सेमी | 40 किलोग्राम |
अनुसूचित जनजाति | 147 सेमी | 40 किलोग्राम |
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025: शारीरिक दक्षता परीक्षा
वर्ग | दौड़ की दूरी | समय अवधि |
पुरुष | 4.8 किमी | 28 मिनट |
महिला | 2.4 किमी | 16 मिनट |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation