UP Home Guard Bharti 2025: यूपी के 75 जिलों में होम गार्ड के 41,424 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन

Nov 19, 2025, 20:03 IST

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 41,424 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। 10वीं पास उम्मीदवार जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में देख सकते हैं।

UP Home Guard Vacancy 2025 Notification PDF: यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
UP Home Guard Vacancy 2025 Notification PDF: यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने 18 नवंबर 2025 को यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 45,000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 10वीं पास पुरुष और महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए OTR (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य है। योग्यताएं पूरी करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष पास होने चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।

UP Home Guard Recruitment 2025 Notification OUT

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), ने आधिकारिक होम गार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 से संबंधित सभी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी तालिका से प्राप्त करें।

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम

होम गार्ड

कुल रिक्तियां

45,000

नौकरी स्थान

उत्तर प्रदेश

आवेदन तिथियां

18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpg.gov.in

आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF

यहां क्लिक करें

UP Home Guard Vacancy 2025 Details: जिलेवार रिक्त पदों की संख्या

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 41,424 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। सभी 75 जिलों में रिक्त पदों की संख्या जिलेवार जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

जिलाकुल पदसामान्य (UR)अनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
आगरा 1232 495 258 24 332 123
फ़िरोज़ाबाद 484 196 101 9 130 48
मैनपुरी 383 155 80 7 103 38
मथुरा 489 198 102 9 132 48
अलीगढ़ 853 342 179 17 230 85
एटा 329 134 69 6 88 32
हाथरस 495 201 103 9 133 49
कासगंज 299 123 62 5 80 29
बरेली 761 306 159 15 205 76
बदायूँ 629 254 132 12 169 62
पीलीभीत 451 182 94 9 121 45
शाहजहाँपुर 720 289 151 14 194 72
मेरठ 688 278 144 13 185 68
गाजियाबाद 102 42 21 2 27 10
बुलन्दशहर 663 266 139 13 179 66
बागपत 218 90 45 4 58 21
हापुड़ 268 109 56 5 72 26
गौतमबुद्ध नगर 421 170 88 8 113 42
मुरादाबाद 462 186 97 9 124 46
रामपुर 382 154 80 7 103 38
अमरोहा 354 143 74 7 95 35
बिजनौर 573 231 120 11 154 57
सम्भल 560 225 117 11 151 56
सहारनपुर 586 236 123 11 158 58
मुज़फ्फरनगर 395 161 82 7 106 39
शामली 307 125 64 6 82 30
अयोध्या 452 182 94 9 122 45
बाराबंकी 615 247 129 12 166 61
सुल्तानपुर 551 222 115 11 148 55
अम्बेडकरनगर 434 175 91 8 117 43
अमेठी 453 182 95 9 122 45
चित्रकूट 242 99 50 4 65 24
हमीरपुर 340 138 71 6 91 34
बाँदा 481 194 101 9 129 48
महोबा 111 46 23 2 29 11
गोण्डा 826 332 173 16 223 82
बहराइच 659 266 138 13 177 65
बलरामपुर 551 222 115 11 148 55
श्रावस्ती 221 90 46 4 59 22
झाँसी 456 184 95 9 123 45
ललितपुर 188 78 39 3 50 18
जालौन 433 176 90 8 116 43
कानपुर नगर 1947 782 408 38 525 194
कानपुर देहात 380 154 79 7 102 38
इटावा 485 197 101 9 130 48
फ़र्रुखाबाद 420 169 88 8 113 42
कन्नौज 320 129 67 6 86 32
औरैया 332 135 69 6 89 33
लखनऊ 1371 550 287 27 370 137
हरदोई 1072 430 225 21 289 107
सीतापुर 927 373 194 18 250 92
रायबरेली 472 190 99 9 127 47
खीरी 629 254 132 12 169 62
उन्नाव 738 298 154 14 199 73
आज़मगढ़ 867 348 182 17 234 86
मऊ 318 130 66 6 85 31
बलिया 704 283 147 14 190 70
बस्ती 537 218 112 10 144 53
सिद्धार्थनगर 419 170 87 8 113 41
संतकबीर नगर 252 102 52 5 68 25
गोरखपुर 830 333 174 16 224 83
कुशीनगर 624 251 131 12 168 62
देवरिया 667 268 140 13 180 66
महाराजगंज 462 186 97 9 124 46
मिज़पुर 476 193 99 9 128 47
भदोही 43 19 9 0 11 4
सोनभद्र 250 101 52 5 67 25
प्रयागराज 1219 490 255 24 329 121
फतेहपुर 583 235 122 11 157 58
प्रतापगढ़ 726 292 152 14 196 72
कौशाम्बी 290 118 60 5 78 29
वाराणसी 1004 403 210 20 271 100
गाज़ीपुर 693 279 145 13 187 69
जौनपुर 900 360 189 18 243 90
चन्दौली 350 141 73 7 94 35

होम गार्ड वैकेंसी के लिए कौन कर सकता है आवेदन ?

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वह सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी जो आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं। नीचे शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को आसान भाषा में समझाया गया है:

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या उसके बराबर परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 1995 से पहले नहीं और 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।

UP Home Guard Bharti 2025 के लिए Application Fee क्या है?

सभी श्रेणियां के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 निर्धारित किए गए है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न

होम गार्ड परीक्षा में चार विषय शामिल हैं: सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित और Reasoning।

  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक 100 रखे गए हैं।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को यह परीक्षा 2 घंटे में पूरी करनी होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
सामान्य ज्ञान 100 100 2 घंटे

UP Home Guard Salary 2025: यूपी के होमगार्ड को कितना मिलेगा वेतन?

होमगार्ड पद पर चुने गए उम्मीदवारों को मासिक 20,200 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें डीए, एचआरए, टीए, चिकित्सा भत्ता, पेंशन, बीमा जैसे लाभ भी दिए जाएंगे। उनका सालाना कुल पैकेज 62,000 रुपये से 2,42,400 रुपये तक हो सकता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News