UP CNET Answer Key 2026: अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी आंसर की abvmuup.edu.in जारी, 1 दिन में करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: Jun 9, 2026, 14:23 IST

UP CNET Answer Key 2026: अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने UP CNET आंसर की 2026 जारी कर दी है। ये आंसर की 9 जून को ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जारी की गई है। स्टूडेंट्स को 1 दिन का ऑब्जेक्शन दर्ज करने का समय दिया गया है। 

UP CNET Answer Key 2026: अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी आंसर की जारी
UP CNET Answer Key 2026: अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी आंसर की जारी

UP CNET Answer Key 2026: अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) लखनऊ ने यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) आंसर की जारी कर दी है। B.Sc नर्सिंग आंसर की और ऑब्जेक्शन पोर्टल लाइव है। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 दिन का समय दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in पर लॉग इन कर प्रश्नों के उत्तर देख सकते हैं। 

UP CNET Answer Key 2026: आंसर की जारी 

अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने यूपी सीनेट परीक्षा का आयोजन 6 जून को किया था। जिसकी आंसर की अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

UP CNET Answer Key 2026: डाउनलोड लिंक 

यूपी सीनेट आंसर की 2026 ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in पर आज 9 जून को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी सीनेट आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक

यहां क्लिक करें

UP CNET Objection Raise Window: ऑब्जेक्शन विंडो

अगर उम्मीदवारों को यूपी सीनेट 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी में कोई गलत उत्तर मिलता है, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अवधि केवल 1 दिन के लिए है। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति को सही ठहराने के लिए वैध प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की कि समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 

यूपी सीनेट आपत्ति दर्ज करें 

लिंक 

UP CNET Answer Key 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के पोर्टल abvmuup.edu.in  पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, UP CNET Answer Key 2026 पर जाएं।

  3. अब लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।

  4. लॉगिन करने के बाद आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 9, 2026, 14:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News