SEBI Grade A Prelims Result 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द ही सेबी ग्रेड ए परिणाम 2026 जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार सेबी ग्रेड ए प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम और प्रीलिम्स स्कोरकार्ड सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। SEBI ग्रेड A फेज़ 1 का रिजल्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे, जिन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी 21 फरवरी 2026 को होने वाली फेज़ 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
फेज़ 2 परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने सेक्शनल और ओवरऑल दोनों कट-ऑफ क्लियर किए होंगे। बता दें कि फेज़ 1 परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
SEBI Grade A Result 2026 कब होगा जारी?
हालांकि SEBI की ओर से अभी परिणाम की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारSEBI ग्रेड A रिजल्ट 2026 फरवरी 2026 में जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे देखें SEBI Grade A Prelims Result 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
-
सबसे पहले SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Careers” या “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
“SEBI Grade A Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका प्रीलिम्स स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या विवरण होंगे
SEBI Grade A प्रीलिम्स स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज अंक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी।
आगे की चयन प्रक्रिया
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SEBI Grade A फेज 2 परीक्षा 2026 के लिए बुलाया जाएगा। सेबी ग्रेड ए परीक्षा 2026 फेज 2 की परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation