RRB NTPC UG एजमिट कार्ड जारी, यहां से rrbapply.gov.in करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 9, 2026, 16:15 IST

RRB द्वारा जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के साथ अलग-अलग पोस्ट लिए RRB NTPC UG के फेज 2 का एडमिट कार्ड 2026 जारी किए जा चुके है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट पर देखें।  

RRB NTPC UG एजमिट कार्ड जारी, यहां से rrbapply.gov.in करें डाउनलोड
RRB NTPC UG एजमिट कार्ड जारी, यहां से rrbapply.gov.in करें डाउनलोड

RRB NTPC Undergraduate (CEN 07/2025) Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के अंडरग्रेजुएट यानी 12वीं पास लेवल के फेज 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिए गए है। 

RRB NTPC अंडरग्रेजुएट का पहला फेज मई में पूरा हो चुका है। साथ ही, अब अगले फेज-2 के एग्जाम 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएंगे। छात्र इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र इसे ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 

RRB NTPC UG 2026 एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

RRB NTPC UG 2026 एग्जाम और एडमिट कार्ड की सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स और डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या

CEN 07/2025

कुल वैकेंसी 

3,058 पोस्ट (अंडरग्रेजुएट लेवल)

कुल रजिस्टर्ड छात्र 

लगभग 63 लाख

फेज 2 एग्जाम की डेट

13, 14, और 16 से 20 जून 2026

सिटी इंटिमेशन स्लिप

03 जून से जारी

सेलेक्शन प्रोसेस 

CBT 1, CBT 2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल 

एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट

जारी (9 जून 2026)

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbcdg.gov.in  

RRB NTPC UG 2026 एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

RRB NTPC UG Hall Ticket कैसे डाउनलोड करें? 

RRB NTPC UG 2026 में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपना ई-कॉल लेटर बिना किसी परेशानी के डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘CEN 07/2025 - NTPC Undergraduate CBT 1 Admit Card / e-Call Letter’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने लॉगिन विंडो खुलेगी, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'Submit' या 'Login' पर क्लिक करें।
  5. आपका RRB NTPC UG Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसमें दी गई सभी डिटेल्स को अच्छी तरह चेक करें और PDF डाउनलोड करके कम से कम 2 प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इंपोर्टेंट नोटिफिकेशन 

रेलवे के नियमों के मुताबिक, आपका फाइनल एडमिट कार्ड एग्जाम की डेट से एक-दो दिन  पहले जारी किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: RE-NEET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 8, 2026, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News