Rajasthan REET Mains Admit Card 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वार REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026, कल 12 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसमें परीक्षा तिथि, शिफ्ट समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए होंगे।

रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026- हाइलाइट्स
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर प्राइमरी/सेकेंडरी टीचर लेवल-I (क्लास 1-5) और लेवल-II (क्लास 6-8) पदों के लिए REET मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा और इसमें राजस्थान GK, जनरल अवेयरनेस, सब्जेक्ट नॉलेज, पेडागोजी और IT से जुड़े सवाल होंगे। जिन कैंडिडेट्स ने कुल 7,759 वैकेंसी के लिए सफलतापूर्वक अप्लाई किया है, वे अपना एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी दूसरी ज़रूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
-
परीक्षा बोर्ड का नाम : राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB)
-
परीक्षा का नाम: रीट मेन्स 2026 (राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती)
-
पद का नाम: पोस्ट-प्राइमरी / अपर प्राइमरी टीचर
-
कुल पदों की संख्या: 7,759
-
विज्ञापन संख्या: 08/2025 और 09/2025
-
रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026: 12 जनवरी 2026
-
रीट मेन्स परीक्षा 2026 की तारीख: 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026
-
एडमिट कार्ड लॉगिन डिटेल्स: एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth)
-
आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in
यहां देखें: REET Mains Exam Date 2026 OUT
REET Mains Admit Card 2026 कब आएगा?
आधिकारिक नोटिस मुताबिक, REET Mains 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड, कल 12 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 17 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी, इसलिए एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों को सिटी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में आधिकारिक डाउनलोड लिंक भी अपडेट कर दिया जाएगा।
Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 कैसे और कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने नीचे इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स भी दिए हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
REET Mains 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
फिर “Submit” पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
इसे PDF में सेव करके प्रिंट जरूर करें, ताकि परीक्षा में साथ ले जा सकें।
REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 में क्या विवरण होगा?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उस पर मौजूद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक चेक करनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
-
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
-
परीक्षा केंद्र और समय
-
कोर्स और स्तर (Level 1/Level 2)
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा संबंधित अन्य निर्देश
REET मेन्स परीक्षा पैटर्न 2026
| विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| राजस्थान भूगोल, इतिहास व संस्कृति | 40 | 80 | |
| राजस्थान सामान्य ज्ञान | 25 | 50 | |
| शैक्षिक मनोविज्ञान एवं नीतियां | 25 | 50 | 150 मिनट |
| भाषा/विषय (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सिंधी, पंजाबी, सामाजिक अध्ययन, गणित व विज्ञान) | 60 | 120 | |
| कुल | 150 | 300 | 150 मिनट |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation