Rajasthan VDO Question Paper 2025: डाउनलोड करें राजस्थान वीडीओ प्रश्न पत्र PDF

Nov 2, 2025, 17:37 IST

RSMSSB Rajasthan VDO Question Paper 2025: आज, 2 नवंबर, 2025 को आयोजित राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपना प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान VDO प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड करने के चरण और लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं।

RSMSSB Rajasthan VDO Question Paper 2025 डाउनलोड करें
RSMSSB Rajasthan VDO Question Paper 2025 डाउनलोड करें

RSMSSB Rajasthan VDO Question Paper 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज, 2 नवंबर 2025, को ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए 5,00,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 80.94% उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। आगामी राजस्थान VDO परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यह प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहिए। इससे उन्हें प्रश्न पत्र का प्रारूप और परीक्षा के विषयों की बेहतर समझ प्राप्त होगी।

Rajasthan VDO Question Paper 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 850 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा 2025 प्रश्न पत्र से संबंधित प्रमुख जानकारी देख सकते हैं।

भर्ती संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

पद का नाम

ग्राम विकास अधिकारी (VDO)

कुल रिक्तियों की संख्या

850 (683 गैर- अनुसूचित क्षेत्र और 167 अनुसूचित क्षेत्र)

परीक्षा तिथि

02 नवंबर 2025

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Village Development Officer Question Paper 2025 PDF Download Link

 परीक्षा की बेहतर तैयारी और प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए उम्मीदवारों को RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा के प्रश्न पत्रों की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। इससे आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर की समझ मिलेगी तथा वे प्रभावी रूप से अभ्यास कर सकेंगे।

इसके अलावा, प्रश्न पत्रों के विश्लेषण से उम्मीदवार अपने कमज़ोर और मजबूत क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान VDO प्रश्न पत्र 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB VDO Exam Question Paper 2025 PDF Link

यहां क्लिक करें

Rajasthan (VDO) Gram Vikas Adhikari Exam Pattern 2025

RSMSSB राजस्थान VDO परीक्षा 2025 में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे और समय सीमा 3 घंटे होगी। प्रत्येक प्रश्न के पाँच विकल्प होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

विषयकुल प्रश्नअंकसमय
भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी, अंग्रेज़ी) 160 50 3 घंटे
गणित 30
सामान्य ज्ञान 20
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन 30
कृषि और आर्थिक संसाधन (राजस्थान संदर्भ में) 30
राजस्थान का इतिहास और संस्कृति 30
(बेसिक कंप्यूटर 10

Rajasthan VDO Exam Date 2025: राजस्थान वीडीओ परीक्षा का समय और शिफ्ट

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

RSMSSB Rajasthan VDO Selection Process 2025 क्या है?

ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • ऑफ़लाइन लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • मेडिकल टेस्ट

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News