Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी करेगा। फिलहाल, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय का कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में होगा, इसलिए इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन की जरूरत नहीं होगी। PDF में सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में हिस्सा लेना होगा, जिसकी जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
Rajasthan Police Constable Result 2025 कब आएगा?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम अक्टूबर 2025 में आने की संभावना है। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को हुई थी, जिसमें करीब 3.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस भर्ती में कुल 9,617 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे, जिनमें सामान्य कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर और टीएसपी क्षेत्र के पद शामिल हैं। राजस्थान पुलिस ने अभी परिणाम की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन जानकारी के अनुसार यह अक्टूबर में जारी हो सकता है। परिणाम police.rajasthan.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान पुलिस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “भर्तियां और परिणाम’ सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब खुलने वाली PDF फाइल को डाउनलोड करें।
-
इस PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य जानकारी होगी।
-
अपना रोल नंबर PDF में खोजकर चेक करें कि आपका नाम या रोल नंबर है या नहीं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद आगे क्या?
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़, ऊँचाई कूद, लंबी कूद, और अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation