RSMSSB Rajasthan Conductor Answer Key 2025: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने 2025 की ओर से आयोजित परिचालक (Conductor) भर्ती परीक्षा की आंसर-की आज 12 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी।राजस्थान कंडक्टर भर्ती परीक्षा 6 नवंबर 2025 को राज्य के 14 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1.08 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब अभ्यर्थी अपनी प्रश्न पुस्तिका सेट (A/B/C/D) के अनुसार उत्तर कुंजी (Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
यहां देखें: Rajasthan VDO Answer Key 2025 PDF
राजस्थान परिचालक उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी, जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए होंगे। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें तय आपत्ति शुल्क भी जमा करना होगा।
राजस्थान परिचारक उत्तर कुंजी 2025 - हाइलाइट्स
RSSB ने 6 नवंबर, 2025 को राजस्थान भर में 500 रिक्तियों के लिए राजस्थान कंडक्टर (परिचारक) लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। नीचे दी गई तालिका में राजस्थान परिचारक भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी से संबंधित अन्य विवरण देखें।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| भर्ती का नाम | राजस्थान कंडक्टर भर्ती 2025 |
| पद का नाम | कंडक्टर (Conductor) |
| कुल रिक्तियों की संख्या | 500 पद |
| परीक्षा तिथि | 6 नवम्बर 2025 (सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 3 नवम्बर 2025 |
| उत्तर कुंजी (Answer Key) | 12 नवम्बर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |

Rajasthan Conductor Answer Key 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से राजस्थान कंडक्टर (परिचारक) उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर Candidate Corner में Answer Key पर क्लिक करें।
- वहां राजस्थान परिचारक भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उत्तरों की मिलान करें।
RSSB Conductor 2024 Online Editing of Application Form

Comments
All Comments (0)
Join the conversation